हाईड्रेटिंग मास्क से ग्लोइंग बनेगा चेहरा
त्वचा की थकान मिटाने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए हाईड्रेटिंग मास्क का उपयोग किया जा सकता है। एक कटोरे में दही या मलाई लें, उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें, जायफल पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे पांच से दस मिनट रहने दें। सूखने पर इसे पानी के साथ रगड़कर निकालें और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए तुरंत गुलाबजल लगाएं।