17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग और ध्यान ही नहीं, सुबह की ये 5 आदतें भी तनाव और थकान को दूर करने में हैं फायदेमंद

Healthy Habits: सुबह का समय ताजगी से भरपूर होता है। ऐसे में इस समय आप कुछ आदतें अपनाते हैंं तो आप दिनभर तनाव और थकान से दूर रह सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Puneet Sharma

Feb 17, 2025

Healthy Habits

Healthy Habits: बदलते दौर में तनाव एक आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन सुबह की कुछ आदतें ऐसी है जो आपको स्ट्रेस फ्री बना सकती है। इससे आप मानसिक शांति के साथ शारीरिक ताजगी के साथ ऊर्जा से भरपूर नजर आते हैं। अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत तनावमुक्त और खुशहाल तरीके से करना चाहते हैं तो ये सुबह की 6 आदतें आपको स्ट्रेस फ्री कर सकती है।

तनाव और थकान के लिए मॉर्निंग हैबिट्स : Healthy Habits for Stress and Fatigue

प्राकृतिक हवा लेना

सुबह-सुबह ताजगी से भरी हवा (Healthy Habits) में चलने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हरियाली और ताजे वातावरण के बीच समय बिताने से तनाव और चिंता का स्तर कम हो जाता है। इससे आपकी मानसिक स्थिति बेहतर हो सकती है और दिनभर ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Heart Attack: एथलीट्स और बॉडीबिल्डर्स इन 4 लक्षणोें को नहीं करें नजरअंदाज, बन सकते हैं हार्ट अटैक का कारण

सूर्य की रोशनी

सूर्य की हल्की रोशनी में कुछ समय बिताने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे न सिर्फ शरीर में ताजगी आती है, बल्कि मूड भी हल्का और खुश रहता है। सूर्योदय के समय प्राकृतिक रोशनी को लेने से दिन की शुरुआत शानदार होती है।

गहरी सांसे लेना

गहरी श्वास लेने का अभ्यास न सिर्फ शारीरिक ताजगी लाता है, बल्कि यह मानसिक शांति भी प्रदान करता है। श्वास की गहरी प्रक्रिया से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और तनाव हार्मोन कम होते हैं, जिससे पूरा दिन तनावमुक्त महसूस होता है।

योग और ध्यान

प्राकृतिक वातावरण में योग और ध्यान करने से शरीर और मन दोनों को आराम मिलता है। इन प्राचीन विधियों से शरीर में लचीलापन और मानसिक शांति आती है, जो तनाव को कम करने में बेहद कारगर साबित होती है। यह आपको पूरे दिन के लिए तैयार करता है।

संतुलित आहार

सुबह का समय ताजे फल, पानी और हेल्दी आहार लेने के लिए उपयुक्त है। इससे न सिर्फ शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि यह मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाता है। ताजे फल और पानी की सही मात्रा से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और तनाव दूर रहता है।

यह भी पढ़ें: Mental Health: दिमाग की मजबूती से पेट का क्या है कनेक्शन, जानिए

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।