11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heart Failure क्या होता है? हार्ट ऑर्गनाइजेशन और एनएचएस से जानें शरीर में क्या-क्या बदलता है और क्या दिल पूरी तरह काम करना बंद कर देता है

Heart Failure Cause: क्या हार्ट फेलियर में दिल पूरी तरह काम करना बंद कर देता है? हार्ट ऑर्गनाइजेशन और एनएचएस से जानें हार्ट फेलियर क्या है, शरीर में क्या बदलाव आते हैं और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 11, 2026

what is heart failure ,heart failure symptoms,causes of heart failure,

हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक दोनों अलग चीजें हैं।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Heart Failure Symptoms: हार्ट फेलियर शब्द सुनते ही सबसे पहले जहन में आता है कि दिल ने काम करना बंद कर दिया और सब खत्म। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। लेकिन सच यह नहीं है। हार्ट ऑर्गनाइजेशन और एनएचएस का कहना है कि हार्ट फेलियर का मतलब दिल का पूरी तरह रुक जाना नहीं है। तो फिर इसका असली मतलब क्या है? और इससे शरीर में क्या दिक्कतें आती हैं? आइए समझते हैं हार्ट फेलियर क्या होता है इस दौरान शरीर में क्या होता है।

क्या सच में दिल काम करना बंद कर देता है?

नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक दोनों अलग चीजें हैं। हार्ट फेलियर का सीधा सा मतलब है कि आपका दिल थोड़ा थक गया है या कमजोर हो गया है। वह धड़क तो रहा है, लेकिन उसमें अब उतनी ताकत नहीं बची कि वह पूरे शरीर में सही तरीके से खून को पंप कर सके। यानी दिल काम तो कर रहा है, पर अपनी पूरी क्षमता से नहीं।

जब दिल कमजेर होता है, तो शरीर में क्या होता है?

हमारा दिल पूरे शरीर में ऑक्सीजन और खून पहुंचाने का इंजन है। जब इंजन ही धीमा पड़ जाएगा, तो कुछ न कुछ दिक्कत तो आएगी ही। ऐसे में शरीर ये इशारे देने लगता है;

  • जरा सा चलते ही सांस फूलना।
  • पैरों और पेट में सूजन आना
  • हर वक्त की थकान।
  • अजीब सी खांसी होना।

दिल आखिर इतना कमजोर क्यों हो जाता है?

  • बहुत सालों से हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की बीमारी होना।
  • दिल की नसें ब्लॉक होना या पहले कभी हार्ट अटैक आया होना।
  • दिल के वाल्व (Valves) में कोई खराबी होना।

क्या इसके बाद लाइफ नॉर्मल हो सकती है?

बिल्कुल हो सकती है! इसे पूरी तरह जड़ से मिटाना भले ही मुश्किल हो, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि जिंदगी थम गई। सही समय पर डॉक्टर को दिखाना, उनके मुताबिक दवाइयां लेना और अपनी आदतों में थोड़ा सुधार करना (जैसे खाने में नमक कम करना, रोज थोड़ी सैर करना और वजन संभालना) आपको एक लंबी और अच्छी जिंदगी दे सकता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।