25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HPV Vaccine India: क्या आपके घर में भी है किशोरी बेटी? तो सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार का ये प्लान तुरंत जान लें!

HPV Vaccine India: सरकार शुरू करेगी एचपीवी टीकाकरण अभियान। हर साल लाखों किशोरियों को मिलेगा टीका, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Feb 25, 2026

HPV Vaccine India

HPV Vaccine India (Photo- gemini ai)

HPV Vaccine India: भारत सरकार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत हर साल बड़ी संख्या में किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि चरणबद्ध तरीके से देशभर की किशोरियों को इस टीकाकरण से जोड़ा जाए। अनुमान है कि हर साल करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को टीके की सिंगल डोज दी जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर का एक बड़ा कारण है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है।

कहां लगेगा टीका

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों के माध्यम से यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय कर योजना तैयार की जा रही है।

14 साल की उम्र में टीका क्यों?

डॉक्टरों के अनुसार, कम उम्र में टीका लगने से शरीर में वायरस के खिलाफ मजबूत सुरक्षा विकसित हो जाती है। इसलिए किशोरावस्था में यह टीका ज्यादा प्रभावी माना जाता है।

भारत में बढ़ रहा खतरा

भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं, लेकिन जागरूकता और टीकाकरण से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल