16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hypercalcemia: बार-बार प्यास लगती है और कब्ज रहती है? क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया यह खून में बढ़े कैल्शियम का संकेत हो सकता है

Hypercalcemia Cause: आपको भी बार-बार प्यास लगती है और कब्ज रहती है? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार जानिए यह शरीर में बढ़े किस खतरे का संकेत है और इसके कारण क्या हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 16, 2026

Hypercalcemia Symptoms,Cleveland Clinic Hypercalcemia,High Calcium Signs,

बार-बार प्यास लगती है और कब्ज रहती तो ये दोनों लक्षण आपके खून में बढ़े हुए कैल्शियम का संकेत हो सकते हैं।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Hypercalcemia Symptoms: क्या आपको भी हर थोड़ी देर में गला सूखने और बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है? या फिर लाख कोशिशों के बाद भी पेट साफ नहीं होता और कब्ज (Constipation) बनी रहती है? अक्सर लोग इन दिक्कतों को पानी की कमी या खराब पाचन मानकर छोड़ देते हैं।

लेकिन क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) की एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों लक्षण आपके खून में बढ़े हुए कैल्शियम का संकेत हो सकते हैं। जी हां, शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है, लेकिन जब इसकी मात्रा खून में लिमिट से ज्यादा हो जाती है, तो यह कई अंगों को बीमार कर सकती है। आइए समझते हैं कि यह समस्या क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या है खून में कैल्शियम बढ़ना (हाइपरकैल्सीमिया)?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब हमारे खून में कैल्शियम का लेवल सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में हाइपरकैल्सीमिया (Hypercalcemia) कहते हैं। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, लेकिन जब यह खून में तैरने लगता है, तो शरीर के बाकी हिस्से जैसे किडनी और पेट का सिस्टम बिगड़ने लगता है।

बार-बार प्यास और कब्ज का कैल्शियम से क्या कनेक्शन है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, जब खून में कैल्शियम बढ़ता है, तो खून में मौजूद एक्स्ट्रा कैल्शियम को बाहर निकालने के लिए किडनी को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है। इस चक्कर में बार-बार टॉयलेट (यूरिन) जाना पड़ता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इंसान को बार-बार बहुत तेज प्यास लगती है। बढ़ा हुआ कैल्शियम हमारे पेट और आंतों की मांसपेशियों को सुस्त कर देता है। पाचन क्रिया धीमी हो जाने की वजह से खाना ठीक से आगे नहीं बढ़ पाता और गंभीर कब्ज की समस्या हो जाती है।

क्यों बढ़ जाता है खून में कैल्शियम?

  • पैराथायराइड ग्रंथि (Parathyroid Glands) की गड़बड़ी।
  • कैल्शियम या विटामिन D की ओवरडोज।
  • शरीर में पानी की भारी कमी होने पर भी खून में कैल्शियम गाढ़ा होने लगता है।

शरीर में दिखते हैं ये 4 बड़े लक्षण

  • हड्डियों में दर्द और कमजोरी।
  • किडनी में पथरी (Stone)।
  • हर समय थकान और दिमागी सुस्ती।
  • उल्टी और जी मिचलाना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल