16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dementia: स्मोकिंग, हाई BP और अकेलापन बढ़ा सकते हैं डिमेंशिया का खतरा, WHO ने जारी की नई गाइडलाइन

Dementia Cause: स्मोकिंग, हाई BP और अकेलापन भूलने की बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं। जानिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नई गाइडलाइन के अनुसार डिमेंशिया के कारण और इससे बचने के 4 सबसे आसान उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 16, 2026

Dementia Risk Factors,WHO Dementia Guidelines,,Prevent Dementia Naturally,

स्मोकिंग, हाई BP और अकेलापन भूलने की बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Dementia Symtpoms: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कई लोग चीजों को भूलने लगते हैं। इसे हम अक्सर बुढ़ापे का असर मानकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूलने की यह गंभीर बीमारी, जिसे डिमेंशिया (Dementia) कहते हैं, सिर्फ किस्मत का खेल नहीं है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में एक गाइडलाइन जारी की है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हम अपनी रोजमर्रा की कुछ बुरी आदतों को सुधार लें, तो डिमेंशिया के लगभग 45% मामलों को या तो हमेशा के लिए रोका जा सकता है या फिर इसे सालों तक टाला जा सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अगर आपको डिमेंशिया है, तो आप किसी करीबी दोस्त का नाम भूल सकते हैं। आइए जानते हैं कि WHO ने किन चीजों से दूर रहने की सलाह दी है।

डिमेंशिया क्या होता है?

डिमेंशिया दिमाग से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती है, सोचने-समझने की क्षमता घटने लगती है और यहां तक कि वह अपने रोज के छोटे-छोटे काम (जैसे अपनों के नाम याद रखना या रास्ता भूल जाना) भी ठीक से नहीं कर पाता। अल्जाइमर इसी का एक सबसे आम रूप है।

WHO की गाइडलाइन, इन 3 चीजों से सबसे ज्यादा खतरा

1. स्मोकिंग (धूम्रपान)- बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू का सेवन न सिर्फ फेफड़ों को खराब करता है, बल्कि यह दिमाग की नसों को भी सिकोड़ देता है। इससे दिमाग तक खून और ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाती, जो आगे चलकर भूलने की बीमारी की वजह बनता है।

2. हाई ब्लड प्रेशर (High BP)- अगर आपका ब्लड प्रेशर हमेशा बढ़ा रहता है, तो यह दिमाग की बारीक नसों पर बहुत दबाव डालता है। समय रहते इसे कंट्रोल न करने पर दिमाग के काम करने की क्षमता कम होने लगती है।

3. अकेलापन और सोशल दूरी- WHO ने इस बात पर खास जोर दिया है कि जो लोग समाज से कटे रहते हैं, अकेले रहते हैं या डिप्रेशन का शिकार हैं, उनके दिमाग की एक्टिविटी धीमी हो जाती है। अकेलापन दिमाग को अंदर ही अंदर कमजोर कर देता है।

डिमेंशिया से बचने के लिए WHO के 4 उपाय

  • रोजाना कम से कम 20-30 मिनट वॉक करें, योग करें या कोई भी कसरत करें। इससे दिमाग में खून का दौरा अच्छा रहता है।
  • किताबें पढ़ें, पहेलियां (Puzzles) सुलझाएं या कोई नई चीज सीखें। इससे दिमाग के सेल्स एक्टिव रहते हैं।
  • दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताएं।
  • हेल्दी डाइट लें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल