
Winter Care Tips : सर्दी-जुकाम से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
कई लोगों को थोड़ा भी ठंडा गरम सहन नहीं होता है। मौसम में परिवर्तन हो या खानपान में बदलाव, तुरंत Cough and Cold जैसी समस्या हो जाती है। इन लोगों को बार-बार सर्दी जुकाम होता है। जिससे वह काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से इन्हें दूर कर सकते हैं।
ग्रीन टी का सेवन करें -
बार-बार के सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान हैं। तो आप ग्रीन टी का सेवन करें। यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसी के साथ आप ब्लैक टी भी पी सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि इसका अधिक सेवन नुकसानदायक है। क्योंकि आपको भूख नहीं लगने की समस्या भी हो सकती है।
दही खाएं-
दही का सेवन करने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। दरअसल कई लोगों को दूध नहीं भाता है या उन्हें दूध नहीं पचता है। तो वे लोग भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपके पेट में जलन या अन्य कोई समस्या है। तो वह भी कम हो जाती है।
कच्चा लहसुन खाएं -
जिन लोगों की हड्डियों में दर्द रहता है। उन लोगों को कच्चे लहसुन को आहार में शामिल करना चाहिए। कच्चे लहसुन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। क्योंकि इसमें एलीसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए और ई भरपूर मात्रा में होते हैं।
ओट्स का सेवन करें -
ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और यह एंटीमाइक्रोबियल्स गुण से भी भरपूर होता है।इसलिए आपको रोज ओट्स का सेवन करना चाहिए। इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। आप चाहे तो नाश्ते में भी ओट्स का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन सी का सेवन करें -
हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए विटामिन सी सबसे अहम है। आप संतरा या नींबू से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। आंवले में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। इसी के साथ आप मौसम्बी, चौलाई, बन्द गोभी, हरा धनिया, पालक भी खा सकते हैं।
अंजीर खाएं -
सेहत के लिए अंजीर बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैगनीज, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हमारी बॉडी के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है। इसमें फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अलसी खाएं-
अलसी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है ।क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।इसका सेवन भूनकर या पीसकर पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं।
मशरूम ओर गाजर खाएं -
मशरूम का उपयोग आप नाश्ते के रूप में कर सकते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाकर इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करता है। इसी प्रकार गाजर खून बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। गाजर में विटामिन ए सहित अन्य तत्व होते हैं। इससे मोतियाबिंद की शिकायत और आंखों के रोगों की समस्या से भी बचाव होता है।
टमाटर खाएं-
टमाटर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार होता है। इसमें लाइकोपिन होता है। जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रीलाइट कर देता है। जिससे फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।
Published on:
02 Jul 2021 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
