4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों में रंग पड़ जाए तो रगड़ें नहीं, पानी से धोएं

होली के हुड़दंग में सावधानी भी जरूरी है। रंग खेलते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें। आंखों पर चश्मा लगाकर रखें। यदि आंखों में रंग चला जाए तो साफ पानी से अच्छी तरह से साफ करें।
less than 1 minute read
Google source verification
eye problem

आंखों में रंग पड़ जाए तो रगड़ें नहीं, पानी से धोएं

आंखों में रंग जाने से कुछ भी दिखाई नहीं देता है। जितना जल्दी हो सके साफ व ठंडे पानी से दो मिनट तक धोएं। रंगों में केमिकल होने से आंखों की रोशनी जा सकती है। इसमें लापरवाही न बरतें।
कॉर्निया खराब हो सकती है: देर करने से रंग में मौजूद लेड, सिलिका जैसे केमिकल्स से आंखों में संक्रमण हो सकता है। आंखें लाल होने के साथ जलन, दर्द व सूजन व आंख की कॉर्निया भी खराब हो सकती है। आंख को धोने के बाद भी यदि जलन, धुंधलापन व आंखें ज्यादा लाल हैं तो चिकित्सक से परामर्श लें। अपने मन से कोई दवा न लें।
जांच व इलाज : केमिकलयुक्त रंगों से आंखों को तेजी से नुकसान पहुंचता है। आंखों की जांच कर रंगों से संबंधित कणों को निकालते हैं। जरूरी आई ड्रॉप व दवाएं देते हैं।

सावधानी : रसायनयुक्त रंगों की बजाय हर्बल रंगों से होली खेलें। चेहरे पर अबीर, गुलाल न लगाएं। गुब्बारे में रंग भरकर होली न खेलें, यदि कोई खेल रहा है तो उसे भी सावधान करें।
- डॉ. राजा नारायन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, हैदराबाद