16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cleaning the stomach : पेट साफ नहीं होने के कारण हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Cleaning the stomach : बदलती जीवन शैली के कारण व्यक्ति की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। इस कारण कई लोगों का डाइजेशन भी खराब हो जाता है। जिससे पेट साफ नहीं होने की समस्या भी होती है।

2 min read
Google source verification
Cleaning the stomach

Cleaning the stomach

जिन लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। उन्हें पेट से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें पेट साफ ना होना भी मुख्य समस्या है। जिस व्यक्ति का पेट साफ नहीं होता है। वह दिन भर बेचैन रहता है। परेशान रहता है। वह ठीक से खा पी भी नहीं पाता है।

आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान हो रहे हैं। तो आज से ही कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं। जिससे निश्चित ही आपका पेट साफ होगा और आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - मोबाइल के साथ समय गुजारना दिमाग के लिए हो सकता है नुकसानदायक।

पुदीने का सेवन करें-

बदहजमी की समस्या होने पर आप पेट को साफ करने के लिए पुदीने की पत्ती का इस्तेमाल चाय के रूप में करें। चटनी बनाकर खाएं। इससे बहुत फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए नुकसानदायक है ज्यादा देर तक गुस्सा रहना।

सौंफ और जीरा पाउडर खाएं-

पेट को साफ रखने के लिए आपको सौंफ में सफेद जीरा पाउडर मिलाकर तवे पर भून देना है। इसके बाद इसे मिक्सर में पीस लें। इस पाउडर का सेवन आप रोजाना एक बार जरूर करें। इससे आपका पेट साफ होने लगेगा।

यह भी पढ़ें - पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें इस ड्रिंक का सेवन।

रोजाना सुबह पीए गुनगुना पानी-

जिन लोगों को पेट साफ नहीं होने की समस्या आती है। उन्हें गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे शरीर के विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं और पेट से जुड़ी समस्या का भी निदान होता है।

यह भी पढ़ें - त्वचा पर हो रहे हैं छोटे छोटे दाने तो इस तरह करें दूर।

एलोवेरा का उपयोग-

कब्ज और पेट साफ ना होने की समस्या से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा का जूस पिए।इसका रोजाना जेल निकालकर जूस बनाकर पी सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद होगा।

अजवाइन के बीज-

गैस बदहजमी आदि समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद होती है। आप इसको तवे पर भून कर रख लें और खाना खाने के बाद रोजाना थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे बहुत फायदा मिलेगा।