14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कोविड-19 को हराने का एकमात्र तरीका’

"अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कोविड-19 महामारी, जलवायु आपातकाल, बढ़ती असमानता और नफरत के प्रसार जैसे मुद्दों को हराने का एकमात्र तरीका है।"
less than 1 minute read
Google source verification
एंटोनियो गुटेरेस

यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ही जारी महामारी कोविड-19 (कोरोना वायरस) और जलवायु संकट को हराने का एकमात्र तरीका है। सोमवार को एक अनौपचारिक बैठक में गुटेरेस के दिए बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, "अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कोविड-19 महामारी, जलवायु आपातकाल, बढ़ती असमानता और नफरत के प्रसार जैसे मुद्दों को हराने का एकमात्र तरीका है।"

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि एक ऐसी चुनौतीपूर्ण घड़ी में मैं बहुपक्षवाद को पुर्नजीवित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रतिबद्धता की घोषणा का स्वागत करता हूं।"

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यह भी कहा कि मैं आपसी सहयोग को मजबूत बनाने हेतु एक समग्र और गहन प्रयास के प्रति मुखर हूं और साथ ही मैं यह भी देखना चाहता हूं कि दुनिया वर्तमान और आगामी चुनौतियों का सामना कैसे करती है।"

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।