जामुन सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने वाला एक आयुर्वेदिक फल है। डॉक्टर अर्जुन राज के मुताबिक जामुन में कैलोरी बेहद कम होती है। एक कप में सिर्फ 60 कैलोरी। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, और फाइबर आपकी पाचन क्रिया से लेकर इम्यून सिस्टम तक को बेहतर बनाते हैं।