
Immunity booster drink
जिन लोगों की Immunity कमजोर होती है। उन लोगों को कोई भी रोग आसानी से घेर लेता है। लेकिन जिन लोगों की इम्युनिटी स्ट्रांग रहती है। उन्हें छोटे-मोटे रोग होते नहीं हैं। क्योंकि उनका शरीर विभिन्न प्रकार के संक्रमण से लड़ने की ताकत रखता है। इसलिए सभी को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस जूस का सेवन करना चाहिए।
अगर आप घर में तुलसी, एलोवेरा, गिलोय की सहायता से जूस तैयार करेंगे। तो यह शुद्ध भी रहेगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार भी होगा। इसलिए हम आपको इस जूस को तैयार करने की विधि भी बताएंगे। ताकि कोरोना काल में आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकें।
यह भी पढ़ें:- लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है सेब फल।
इस तरह करें जूस तैयार:-
इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए आप घर में जूस तैयार करने के लिए दो चम्मच एलोवेरा का पल्प, दो आंवले के टुकड़े, करीब 8 से 10 तुलसी की पत्तियां और इतनी ही नीम की पत्तियां और पानी ले। सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। यह मिश्रण तैयार होने के बाद छान लें और इसे खाली पेट सुबह के समय सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी तो स्ट्रांग होगी ही सही साथ ही आपको कई प्रकार की बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
शुगर और बीपी के लिए भी फायदा:-
तुलसी, एलोवेरा, गिलोय का जूस आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ ही आपको ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सरकुलेशन बराबर होता है। जिससे किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। इसी के साथ यह शरीर में फैट जमा नहीं होने देता है। इस कारण आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। मोटापा भी नहीं बढ़ेगा और आप के फेफड़े लीवर और हार्ट भी स्वस्थ रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- संतरे की खीर स्वाद और इम्यूनिटी से रहेगी भरपूर।
गिलोय में रहते हैं यह गुण:-
गिलोय वैसे तो स्वाद में हल्का कड़वा होता है। लेकिन इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। क्योंकि इसमें ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टिनोस्पोरिक एसिड होता है। इसमें कॉपर, आयरन, फास्फोरस, कैलशियम, मैग्निशियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ ही आपके शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए आप इस जूस का सेवन रोजाना करें।
एंटी बैक्टीरियल होती है तुलसी:-
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसी के साथ विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, क्लोरोफिल, मैग्निशियम आदि गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में काफी मददगार होती है।
वायरस से लड़ता है नीम:-
नीम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ही वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है। नीम का तना, नीम की जड़, नीम की छाल और कच्चे फलों का इस्तेमाल कई प्रकार के रोगों से निजात पाने लिए किया जाता है। इसलिए नीम की पत्तियों का जूस सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसलिए इसका भी उपयोग आप जूस में कर सकते हैं। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसी के साथ एलोवेरा में फोलिक एसिड, विटामिन ए,सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
Published on:
22 May 2021 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
महिलाओं के पास नेचुरल सिक्योरिटी वॉल, ब्लॉकेज रफ्तार धीमी, पुरुषों में हार्ट अटैक ‘हाई रिस्क’ क्यों?

