29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है सेब फल, इस तरह करें सेवन

लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है सेब फल, इस तरह करें सेवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 May 2021, 6:38 PM IST

लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है सेब फल, इस तरह करें सेवन

लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है सेब फल, इस तरह करें सेवन

सेब फल का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर सहित कई पोषक तत्व होते हैं। जो आपके पेट से लेकर आपके हार्ट तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करेंगे। तो यह आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है। यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

हम आपको सेब फल से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि सेवफल ऐसा फल है। जिसे खाने की सलाह चिकित्सक भी देते हैं। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स, विटामिन आदि कई तत्व होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।

सेब का सेवन शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।आप चाहे तो इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं। इसमें आयरन, विटामिन, बोरान आदि तत्व होते हैं। जिससे शरीर को कैल्शियम भी भरपूर मिलता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत करता है।

सेब फल के जूस का सेवन रोजाना सुबह करेंगे तो बहुत फायदा होगा। यह हृदय संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। क्योंकि इसमें फ्लेवोनॉयड, पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बहुत मददगार होते हैं।

सेब फल कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए भी बहुत फायदेमंद रहता है। इस का जूस पीने से आपको हृदय संबंधी समस्याओं से तो छुटकारा मिलता ही है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा भी कम होता है। फेफड़ों में होने वाले कैंसर से भी लड़ने में सहायक होता है।

सेब फल काटकर खाएं या उसके जूस का सेवन करें। यह पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

अस्थमा के रोगियों के लिए भी सेब फल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फ्लेवोनॉयड, एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो अस्थमा से लड़ने में सहायक होता है और फेफड़ों को मजबूत करता है।

सेब फल जहां शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद है। वही यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें पॉलिफिनॉल्स होता है। जो त्वचा से एंजीग को रोकने का काम करता है और इसके रस में बाल बढ़ाने और उनको मजबूत करने के तत्व होते है।

वैसे तो सभी जानते हैं कि सेब फल का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। फिर भी आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है या समस्या है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल