29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थायराइड की समस्या से परेशान है तो रोजाना करें धनिया का सेवन

थायराइड की समस्या से परेशान है तो रोजाना करें धनिया का सेवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 May 2021, 7:51 PM IST

थायराइड की समस्या से परेशान है तो रोजाना करें धनिया का सेवन

थायराइड की समस्या से परेशान है तो रोजाना करें धनिया का सेवन

थायराइड के कारण व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी थायराइड के लक्षण नजर आ रहे हैं। तो तुरंत उन्हें कंट्रोल कीजिए। ताकि आप स्वस्थ रहें, इसलिए आज हम आपको थायराइड को कंट्रोल करने के कुछ घरेलू उपाय भी बताने जा रहे हैं।

दरअसल, थायराइड के कारण हमेशा थकान महसूस होना, कम खाने के बाद भी वजन बढ़ना, थोड़ा सा चलने या कोई गतिविधि करने पर धड़कन तेजी से चलना, बाल झड़ना, स्किन ड्राई होना, हमेशा चिड़चिड़ा रहना आदि लक्षण नजर आते हैं। थायराइड के कारण काफी लोग परेशान रहते हैं। जिसमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक परेशान होती है। थायराइड का ट्रीटमेंट एलोपैथी से कराने पर हमेशा गोलियां खानी पड़ती है।और अगर आप चाहे तो उसका घरेलू उपाय से ट्रीटमेंट कर सकते हैं।

थायराइड दो प्रकार का होता है। एक प्रकार के थायराइड में T3 ओर T4 बढ़ता है और दूसरे प्रकार के थायराइड में T3 और T4 कम होता है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आप धनिया का भी उपयोग कर सकते हैं।

धनिया डाइटरी फाइबर का एक सोर्स है। इसमें आयरन, मैग्नीज, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसी के साथ विटामिन सी, विटामिन के और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आप धनिया के बीज का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर रात को भिगोकर रख दें। सुबह इसे करीब पांच 7 मिनट उबालें और फिर पानी गुनगुना होने पर छानकर पी जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

थायराइड कंट्रोल करने के लिए आप हरे धनिए का भी जूस बना सकते हैं। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट थोड़ा धनिया को पीसकर इसका जूस निकाले और इसे रोजाना पिए। अगर आप दो-तीन सप्ताह भी इसका जूस पिएंगे, तो आपको थायराइड में आराम मिलता नजर आएगा।

थायराइड से परेशान है, तो आप गोमूत्र का अर्क भी उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं। जो आपको थायराइड से निजात दिलाते हैं। आप खाली पेट एक चम्मच गोमूत्र का अर्क एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

थायराइड कंट्रोल करने के लिए आंवला और एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला का जूस पियें।

लौकी का जूस भी थायराइड में आपको बहुत फायदा करता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रे, आयरन, विटामिन बी व मिनरल्स होते हैं। जो थायराइड से निजात दिलाने में मददगार होते हैं।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।