12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss Tips: वेट को कंट्रोल के लिए इन 4 तरीकों से लाभदायक हो सकती हैं नींबू की पत्तियां, जानें कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल

Weight Loss Tips: नींबू का सेवन सेहत के फ़ायदेमन्द माना जाता है, वहीं नींबू ही नहीं इसकी पत्तियां भी कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होती हैं। इसलिए जानिए नींबू के पत्ती के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में और ये भी जानिए कि कैसे ये वेट लॉस में मदद करती हैं।  

2 min read
Google source verification
 वेट को कंट्रोल के लिए इन 4 तरीकों से लाभदायक हो सकती हैं नींबू की पत्तियां, जानें कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल

emon leaves benefits for weight loss

Weight Loss Tips: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि व्यक्ति स्वस्थ और फिट रहना चाहता है, वहीं वे तरह-तरह के उपायों को अपनाने कि भी कोशिश करता है, जैसे कि रोजाना व्यायम करना, मॉर्निंग वाक में जाना आदि। वहीं यदि आप भी मोटापे को कम करना चाहते हैं और साथ में बेली फैट को दूर करना चाहते हैं तो नींबू कि पत्तियों का रोजाना सेवन कर सकते हैं। इसकी पत्तियों में आयरन, विटामिन बी 1, विटामिन ए, फ्लेवोनॉइड के जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपके वेट को कम करने में असरदार भी होता है। इसलिए वेट लॉस कि सोंच रहे हैं तो नींबू कि पत्तियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

जानिए वजन कम करने के नींबू के पत्तियों के फायदे

1.मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है
नींबू की पत्तियां आपके पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक हो सकती हैं, इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जाता है। नींबू के पत्तियों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो वहीं गैस और कब्ज की समस्या भी दूर होती जाती है। इसलिए इसका सेवन आप वेट लॉस के लिए कर सकते हैं।

2.कैलोरी की मात्रा को करता है कम
नींबू की तरह इसकी पत्तियों में कैलोरी की मात्रा भरपूर होती है, इसके नियमित रूप से रोजाना सेवन से वेट लॉस में मदद मिलती है। नींबू के पत्ते का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो ये बॉडी के वेट को कम करता है। वहीं ये ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। नींबू की पत्ती से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

3.बॉडी को करता है डिटॉक्स
नींबू की पत्तियां का पानी एकत्रित पानी को बाहर निकालने में मदद करता है, नींबू के पत्तों के पानी के सेवन से वसा की मात्रा कम हो सकती है, और शरीर को अंदर से साफ़ रखने में भी मदद करता है, इसके सेवन से बॉडी में सूजन, पेट दर्द, बेली फैट की समस्या दूर होती जाती है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसके पानी में आप जीरा के पानी को भी मिला सकते हैं।

4.पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
नींबू कि पत्तियों खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करती हैं, इसके सेवन से वहीं कब्ज के जैसी गंभीर समस्या भी दूर होती जाती है, यदि आप तेल युक्त चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेते हैं और इसे डाइजेस्ट करना चाहते हैं तो नींबू के पत्तियों का सेवन बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। वहीं इसके रोजाना सेवन से अपच और पेट दर्द की समस्या भी नहीं होती है।


यह भी पढ़ें: रोजाना रनिंग करने कि आदत आपके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए होती है बेहद फ़ायदेमन्द, जानिए इसके फायदे

कैसे करें इसका सेवन
-बेली फैट को कम करने के लिए रोजाना रात में नींबू की पत्तियों को भिगो कर रख दें और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।
-इसके पत्तियों के पानी को रोजाना उबालकर भी पी सकते हैं।
-ज्यादा फायदा चाहते हैं तो नींबू की पत्तियों में तुलसी के रस को भी मिक्स कर सकते हैं।
-वेट लॉस करने के लिए नींबू की पत्तियों मिंट को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही जरूर कर लें यह काम वरना बढ़ सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, जानिए

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।