24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडल्ट कंटेंट मास्टर Leonid Radvinsky की इस बीमारी से निधन, 380 करोड़ के मालिक, कई सेलेब्स की इससे मौत

Leonid Radvinsky Owner of OnlyFans Died : एडल्ट कंटेंट के मास्टर लियोनिड राडविंस्की महज 43 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। इनकी कंपनी OnlyFans ने कंटेंट की दुनिया में कमाल कर दिखाया था। कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी है कि OnlyFans के मालिक लियोनिड राडविंस्की कैंसर से लड़ते हुए जीवन की जंग हार गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Mar 24, 2026

Leonid Radvinsky dies, owner of OnlyFans died, Leonid Radvinsky death reason, Leonid Radvinsky net worth,

लियोनिड राडविंस्की की फाइल फोटो | Photo - Patrika

Leonid Radvinsky Owner of OnlyFans Died : लियोनिड राडविंस्की महज 43 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। कंटेंट की दुनिया में काफी तेजी से इनकी कंपनी OnlyFans ने कमाल कर दिखाया था। बताया जा रहा है कि 20 मार्च को इनकी मौत हो गई। कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी है कि OnlyFans के मालिक लियोनिड राडविंस्की कैंसर से लड़ते हुए जीवन की जंग हार गए।

OnlyFans के मालिक लियोनिड राडविंस्की का निधन

परिवार की ओर से लियोनिड राडविंस्की की मौत पर कोई बयान सामने नहीं आया है। साथ ही किस प्रकार के कैंसर से उनकी मौत हुई है इसको लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। राडविंस्की की मौत ने कैंसर से जल्दी मौत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कई एक्सपर्ट ये कह रहे हैं कि इसलिए कैंसर के बारे में पहले पता चलना जरूरी है। काफी देर से जानकारी सामने आने पर मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है

Leonid Radvinsky Net worth 2026 | लियोनिड राडविंस्की की संपत्ति

लियोनिड राडविंस्की की संपत्ति को लेकर द गार्डियन और द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 300-350 करोड़ रुपए है। राडविंस्की सिंपल लाइफ जीते थे और समाज सेवा में विश्वास रखते थे। इसलिए उन्होंने अपनी वसीयत और जीवनकाल में Memorial Sloan Kettering Cancer Center जैसे संस्थानों को दान भी दिया था। बता दें, राडविंस्की अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते थे। इसलिए, परिवार की ओर से भी कोई खास जानकारी पब्लिक को नहीं दी गई है।

लियोनिड राडविंस्की के बारे में जानिए

  • 1982 : ओडेसा, यूक्रेन में जन्म और बाद में अमेरिका
  • 2018 : OnlyFans की पैरेंट कंपनी, Fenix International का अधिग्रहण कर लिया
  • एडल्ट कंटेंट के लिए फेमस

कैंसर से 2026 में इन प्रसिद्ध हस्तियों की भी मौत

  • कैथरीन ओहारा (Catherine O'Hara)

'होम अलोन' और 'शिट्स क्रीक' फेम इस एमी विजेता अभिनेत्री का निधन पल्मोनरी एम्बोलिज्म (फेफड़ों में खून का थक्का जमना) के कारण हुआ। उनकी मृत्यु का मूल कारण (underlying cause) मलाशय का कैंसर (Rectal Cancer) था, जिससे वह मार्च 2025 से जूझ रही थीं और 2026 में मृत्यु हो गई।

  • कैरी ऐन फ्लेमिंग (Carrie Anne Fleming)

'सुपरनेचुरल' और 'iZombie' जैसी सीरीज के लिए जानी जाने वाली इस कनाडाई अभिनेत्री का निधन स्तन कैंसर (Breast Cancer) के कारण हुआ था।

डोरेमोन के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 वर्ष की उम्र में निधन मार्च 2026 में हो गया। ये फेफड़े के कैंसर से जीवन की जंग हार बैठे।