28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी की ‘ओवरडोज’ भी है खतरनाक! एक्सपर्ट्स से जानिए तपती गर्मी में कितना पानी पीना फायदेमंद

Garmi me Kitna Pani Pina Chahiye: गर्मी में ज्यादा पानी पीना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है? Heatwave के दौरान शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं और सिर्फ पानी पीने से imbalance हो सकता है। जानिए सही मात्रा, ओवरहाइड्रेशन के लक्षण और गर्मी में हाइड्रेट रहने का सही तरीका।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Apr 28, 2026

Overhydration in Summer

Overhydration in Summer (photo- chatgtp)

Overhydration in Summer: गर्मी अपने चरम पर है, और फोन बार-बार याद दिला रहा है पानी पियो! आप 6-8 गिलास पानी पी भी चुके हैं, फिर भी थकान, चक्कर या अजीब सा महसूस हो रहा है? अगर ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए कि सिर्फ ज्यादा पानी पीना ही सही तरीका नहीं है।हम सभी ने बचपन से दिन में 8 गिलास पानी वाला नियम सुना है। लेकिन सच ये है कि शरीर किसी फिक्स नंबर पर नहीं चलता, खासकर तब जब बाहर हीटवेव चल रही हो और पसीना लगातार निकल रहा हो।

ज्यादा पानी भी बन सकता है समस्या

हीटवेव में हमारा शरीर सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि जरूरी मिनरल्स भी खोता है, जैसे सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड। ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं दिल की धड़कन से लेकर दिमाग की एक्टिविटी तक। अगर आप बार-बार सिर्फ सादा पानी पीते हैं, तो ये इलेक्ट्रोलाइट्स और भी कम हो सकते हैं। इससे आपको चक्कर, कमजोरी या उलझन महसूस हो सकती है। इसे ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है।

कितना पानी पिएं?

इसका कोई एक फिक्स जवाब नहीं है। ये आपके शरीर, काम और मौसम पर निर्भर करता है। अगर आप AC में बैठे हैं, तो जरूरत कम होगी। लेकिन अगर आप बाहर धूप में हैं या ज्यादा चल रहे हैं, तो पानी की जरूरत बढ़ेगी। सबसे अच्छा तरीका है, अपने शरीर की सुनना। जब असली प्यास लगे, तब पानी पिएं।

सही तरीका क्या है?

एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने की बजाय, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पिएं। हर घंटे 1 गिलास (150-250 ml) पानी पीना बेहतर रहता है।

सिर्फ पानी नहीं, ये भी जरूरी

हीटवेव में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता। आपको ऐसे फूड और ड्रिंक्स लेने चाहिए जो पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी दें:

  • दही और छाछ
  • तरबूज और खीरा
  • नारियल पानी

ये चीजें शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ जरूरी मिनरल्स भी देती हैं।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रॉबर्ट एश्टन (Dr. Robert Ashton) ने बताया कि सिर्फ पानी पीना हाइड्रेशन नहीं है। हीटवेव के दौरान, आप पसीने के माध्यम से इलेक्ट्रोलाइट्स भी खोते हैं। यदि आप केवल सादा पानी पीते रहेंगे, तो आप अपने शरीर के प्राकृतिक नमक के संतुलन को बिगाड़ देंगे। पानी के साथ-साथ नारियल पानी या नींबू पानी जैसा कुछ लें जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स हों।

पानी पीना बोरिंग लग रहा है?

अगर आपको पानी पीना बोरिंग लग रहा है तो थोड़ा बदलाव करें, पानी में पुदीना या नींबू डालें, छाछ या नींबू पानी ट्राय करें, अलग-अलग ड्रिंक्स बदल-बदलकर पिएं। इससे आपको पानी पीना आसान और मजेदार लगेगा। हीटवेव में हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ “ज्यादा पानी पीना” नहीं है। सही तरीका है थोड़ा-थोड़ा, बार-बार पीना, खाने में भी पानी शामिल करना और शरीर के संकेतों को समझना।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।