
Pulses For Weight Loss
Pulses For Weight Loss: वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो लाइफस्टाइल में बदलाव को लेकर आने के साथ-साथ डाइट में भी बहुत सारे बदलावों को लेकर आने की जरूरत होती है, जैसे कि समय से खाना, रोजाना व्यायम करना, खाने में तेल-मसाले युक्त चीजों का सेवन कम करना आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ दालें ऐसी भी होती हैं जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि से वजन कम करने में भी आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकती हैं, साथ ही साथ ये शरीर से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन होती हैं।
जानिए यदि दालों का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
1.मूंग की दाल का करें सेवन
मूंग की दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। मूंग की दाल खाने में भी बहुत ही ज्यादा लाइट होती है। वजन के साथ-साथ यदि बेली फैट को कम करने कि सोंच रहे हैं तो मूंग की दाल का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी न के बराबर होती है। इसलिए वेट कम करने कि सोंच रहे हैं तो नियमित रूप से रोजाना मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं।
2.अरहर की दाल
अरहर की दाल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होती है, इसकी दाल में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अरहर की दाल वहीं प्रोटीन की मात्रा से भी भरपूर होती है। इसकी दाल के रोजाना सेवन से वेट कम होने में बहुत ही जयादा मदद मिलती है, वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो अरहर की दाल को दिन में लगभग दो से तीन बार सेवन कर सकते हैं।
3.मसूर की दाल
वेट कम करने कि सोंच रहें तो मसूर की दाल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, क्योंकि मसूर की दाल फाइबर की मात्रा से भरपूर होती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी न के बराबर होती है। मसूर की दाल में कार्बोहायड्रेट की मात्रा भी बेहद कम होती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं, रोजाना मसूर की दाल का सेवन करते हैं तो वजन तो कम होता ही है वहीं पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं। इसलिए रोजाना मसूर की दाल का सेवन आप कर सकते हैं।
4.कुल्थी की दाल का सेवन
कुल्थी की दाल के सेवन से वजन कम होने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है, इसके रोजाना सेवन से वेट कम होने में तो मदद मिलती ही है वहीं ये शरीर को अनेकों प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। कुल्थी की दाल में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और आदि सारे पोषक तत्व मिलते हैं। आप कुल्थी की दाल को स्नैक्स के रूप में भी सेवन करते हैं। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ वेट कम होने में भी ये मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: कंधे में होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये ब्लड शुगर हाई होने के संकेत
5.उड़द की दालों का रोजाना करें सेवन
उड़द की दाल की बात करें तो ये अनेकों प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें खनिज के साथ कैल्शियम की मात्रा भी प्रचुर होती है। वहीं इसकी दाल वजन कम करने में भी सहायक होती है, क्योंकि इसमें फ्लेवोनॉइड और फेनोलिक की ठीक मात्रा पाई जाती है, इसलिए वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो उड़द की दाल का सेवन हफ्ते में दो दिन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए आलू खाने के इन 5 हैरान कर देने वाले नुकसानों के बारे में
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
27 Apr 2022 10:01 am
Published on:
27 Apr 2022 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
