1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mouth Ulcers: मुंह के दर्दनाक छाले क्यों बार-बार लौट आते हैं? NBL से जानिए इसकी सही वजह

Mouth Ulcer Treatment: NCBI Research के अनुसार मुंह के छाले सिर्फ गर्मी से नहीं होते। जानिए Recurrent Mouth Ulcers के कारण, लक्षण, बचाव और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Jul 01, 2026

Mouth Ulcers Recurrent Aphthous Stomatitis Canker Sores

मुंह के अंदर दर्दनाक छाले और उनके कारणों को दर्शाता सांकेतिक चित्र (photo- freepik)

Recurrent Mouth Ulcers: मुंह में छोटा-सा छाला भी कई बार इतनी परेशानी पैदा कर देता है कि खाना खाना, पानी पीना और यहां तक कि ठीक से बात करना भी मुश्किल हो जाता है। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब छाले ठीक होने के कुछ दिनों या हफ्तों बाद फिर से निकल आते हैं।अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है, तो इसे सिर्फ "पेट की गर्मी" कहकर नजरअंदाज न करें।

NCBI (National Center for Biotechnology Information) में प्रकाशित 2024 की एक समीक्षा के अनुसार, बार-बार होने वाले मुंह के छालों (Recurrent Aphthous Ulcers) के पीछे सिर्फ एक कारण जिम्मेदार नहीं होता। इसके पीछे कई शारीरिक और जीवनशैली से जुड़े कारण मिलकर काम कर सकते हैं।

आखिर ये छाले बार-बार क्यों निकलते हैं?

अक्सर लोग सोचते हैं कि मसालेदार खाना या पेट खराब होने से ही छाले होते हैं। लेकिन रिसर्च बताती है कि इसकी असली वजह कई बार इससे कहीं ज्यादा जटिल होती है।

  1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) का असर

रिसर्च के मुताबिक, कुछ लोगों में शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से मुंह की स्वस्थ कोशिकाओं पर ही हमला करने लगता है। इससे दर्दनाक छाले बनने लगते हैं।

  1. विटामिन और आयरन की कमी

अगर शरीर में विटामिन B12, फोलिक एसिड या आयरन की कमी है, तो बार-बार छाले होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए बार-बार छाले निकलने पर डॉक्टर जरूरत पड़ने पर कुछ ब्लड टेस्ट भी लिख सकते हैं।

  1. तनाव भी बन सकता है वजह

क्या आपने ध्यान दिया है कि परीक्षा, काम का दबाव या मानसिक तनाव बढ़ने पर छाले निकल आते हैं? तनाव कई लोगों में छालों का ट्रिगर बन सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि तनाव ही एकमात्र कारण है, लेकिन यह समस्या को बढ़ा सकता है।

  1. मुंह के अंदर हल्की चोट

गलती से गाल काट लेना, बहुत सख्त ब्रश करना या दांतों की तेज धार से बार-बार रगड़ लगना भी छालों की शुरुआत कर सकता है।

  1. हार्मोनल बदलाव

कुछ महिलाओं में पीरियड्स के दौरान या हार्मोन में बदलाव होने पर भी मुंह के छाले बार-बार हो सकते हैं।

  1. कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं

अगर छाले बहुत बार हो रहे हैं, बहुत बड़े हैं या लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे, तो इनके पीछे सीलिएक रोग, क्रोहन रोग, अल्सरेटिव कोलाइटिस या बेहचेट रोग जैसी कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

मुंह के छालों की पहचान कैसे करें?

आमतौर पर ये छोटे, गोल या अंडाकार घाव होते हैं। इनके बीच का हिस्सा सफेद या पीला दिखाई देता है और किनारों पर लाल घेरा होता है। खाना खाते समय, खासकर खट्टा या मसालेदार भोजन खाने पर इनमें तेज दर्द महसूस हो सकता है। अधिकांश छाले 1 से 2 हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाते हैं।

इन्हें बार-बार होने से कैसे रोकें?

  • संतुलित भोजन लें और विटामिन की कमी न होने दें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • बहुत ज्यादा मसालेदार या ऐसा खाना जिससे बार-बार छाले होते हों, उससे बचें।
  • मुलायम ब्रिसल वाला टूथब्रश इस्तेमाल करें।
  • तनाव कम करने की कोशिश करें।
  • मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर छाले 2 हफ्ते से ज्यादा रहें। बार-बार निकलते हों। बहुत बड़े या बेहद दर्दनाक हों। खाना-पीना मुश्किल हो जाए। बुखार या शरीर के दूसरे हिस्सों में भी घाव दिखाई दें। तो बिना देर किए दंत चिकित्सक या डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल