23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखों के सामने अचानक धुंधलापन या चमक; हो सकता है Retinal Migraine, NLM से जानें इसके अन्य लक्षण

Retinal Migraine Symptoms: क्या आपकी भी एक आंख के सामने अचानक अंधेरा छा जाता है या बिजली जैसी चमक दिखती है? यह रेटिनल माइग्रेन (Retinal Migraine) हो सकता है। आइए, मेयो क्लिनिक और एनसीबीआई से जानते हैं कि ये क्या होता है?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 23, 2026

Retinal Migraine Symptoms,What is Retinal Migraine,Retinal Migraine Causes,

रेटिनल माइग्रेन सीधे हमारी आंख पर असर डालता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Retinal Migraine Symptoms Hindi: जब भी हम माइग्रेन का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में आता है सिर में होने वाला तेज दर्द। लेकिन क्या आपको पता है कि एक माइग्रेन ऐसा भी होता है जो सीधे हमारी आंख पर असर डालता है? इसे रेटिनल माइग्रेन (Retinal Migraine) कहते हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसमें कुछ देर के लिए इंसान की एक आंख के आगे बिल्कुल अंधेरा छा जाता है या अजीब सी बिजली जैसी रोशनी चमकने लगती है। आइए समझते हैं कि ये क्या बीमारी है, क्यों होती है और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

क्या है ये रेटिनल माइग्रेन?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब माइग्रेन का दर्द सिर में न होकर सीधे हमारी आंख के पिछले हिस्से (यानी पर्दे) पर असर डालने लगे, तो उसे रेटिनल माइग्रेन कहते हैं। इसकी सबसे बड़ी पहचान ये है कि ये परेशानी हमेशा सिर्फ एक ही आंख में होगी। अच्छी बात ये है कि इससे आंख हमेशा के लिए खराब नहीं होती। बस कुछ मिनटों (जैसे 5 से 20 मिनट) या ज्यादा से ज्यादा एक घंटे के लिए आंख के आगे धुंधलापन आता है और फिर आंखें बिल्कुल पहले जैसी नॉर्मल हो जाती हैं।

इसके क्या-क्या लक्षण होते हैं?

अगर किसी को रेटिनल माइग्रेन की दिक्कत है, तो उसे अपनी किसी एक आंख में ये चीजें महसूस हो सकती हैं;

  • बिजली जैसी चमक दिखना।
  • अंधेरा छा जाना।
  • टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें दिखना।
  • तेज सिरदर्द

क्यों होता है रेटिनल माइग्रेन?

हमारी आंख तक खून पहुंचाने वाली जो पतली-पतली नसें होती हैं, वो अचानक कुछ देर के लिए सिकुड़ जाती हैं। अब जब नस सिकुड़ेगी, तो आंख में खून का जाना थोड़ा कम हो जाता है, जिससे आंखों के आगे अंधेरा या चमक दिखने लगती है। जैसे ही नस वापस अपनी जगह पर आती है, खून का दौरा ठीक हो जाता है और रोशनी वापस आ जाती है।

  • बहुत ज्यादा टेंशन या स्ट्रेस लेने से।
  • दिनभर मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी की स्क्रीन में आंखें गड़ाए रखने से।
  • बहुत तेज धूप, चकाचौंध वाली लाइट या तेज आवाज के बीच रहने से।
  • टाइम पर खाना न खाने या नींद पूरी न होने से।

कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

  • अगर आंख के आगे आया अंधेरा या धुंधलापन 1 घंटे से ज्यादा खिंच जाए और ठीक न हो।
  • अगर एक आंख के बजाय दोनों आंखों के आगे एक साथ अंधेरा छाने लगे।
  • अगर आंख के धुंधलेपन के साथ-साथ बोलने में दिक्कत होने लगे, हाथ-पैर सुन्न हो जाएं या चक्कर आने लगें (क्योंकि ये स्ट्रोक का इशारा भी हो सकता है)।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।