
Sebaceous Horn (Image- gemini)
Sebaceous Horn: हमें लगता है कि सिर पर सींग उगना सिर्फ फिल्मों में हो सकता है, लेकिन श्याम लाल के साथ यह हकीकत में हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके सिर पर सींग उगा हुआ है। यह मामला 7 साल पुराना है, जिसमें माथे के ठीक बीचों-बीच करीब 4 इंच लंबा एक असली सींग निकल आया था। आइए डॉक्टर नरेंद्र निकुंभ (त्वचा विशेषज्ञ) से जानते हैं आखिर क्या है ये बीमारी, जिसे डॉक्टर 'डेविल्स हॉर्न' यानी 'शैतानी सींग' कहते हैं।
सेबेसियस हॉर्न (Sebaceous Horn), जिसे डॉक्टर क्यूटेनियस हॉर्न (Cutaneous Horn) भी कहते हैं, एक बहुत ही दुर्लभ यानी कम दिखने वाली स्थिति है। इसमें इंसान की त्वचा पर एक सख्त, सींग जैसा उभार निकल आता है। यह त्वचा का एक ट्यूमर जैसा उभार है और दिखने में बिल्कुल किसी जानवर के सींग जैसा लगता है। यह शरीर के उन हिस्सों पर ज्यादा होता है जो धूप के सीधे संपर्क में आते हैं, जैसे चेहरा, माथा, कान और हाथ।
त्वचा पर एक बहुत ही सख्त, पीला या भूरा उभार दिखना इसके मुख्य लक्षण हैं। इसका आकार लकड़ी या नाखून जैसा सख्त होता है। आमतौर पर इसमें दर्द नहीं होता और यह धीरे-धीरे बढ़ता है। कभी-कभी यह 4-5 इंच तक लंबा हो सकता है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Published on:
22 Apr 2026 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
