
Side effects of eating too much Mango Aam khane ke nuksan
Mango Side Effects: आम कई सारे पौष्टिक तत्वों के गुणों से भरपूर होता हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और विटामिन E के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन जरुरत से ज्यादा आम का सेवन करना आपके सेहत को नुकसान भी पंहुचा सकता है। कोशिश करे कि आप आम का सेवन लिमिट मात्रा में ही करे। स्वाद के चक्कर में आम खाने से नुकसान भी काफी होते हैं। जैसे अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से वजन बढ़ने, दस्त होने, डायबिटीज बढ़ने और एलर्जी होने की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते है ज्यादा मात्रा में आम खाने के नुकसान के बारे में
आम खाने के नुकसान
1. दस्त की समस्या
आम का जरुरत से ज्यादा सेवन करने की वजह से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। क्योंकि आम में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। अगर आप आम का स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने लगते हैं तो इससे आपको दस्त लगने की दिक्कत हो सकती है। आम में पाए जाने वाला अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है।
2. वजन बढ़ने की समस्या
अगर आप आम जरुरत से ज्यादा सेवन करने करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि आम में कैलरीज बहुत ज्यादा होती है, जो आपका वजन बढ़ा सकता है। आम की कैलरीज ऐसे तो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो आम का सेवन लिमिट मात्रा में ही करें।
3. शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक
शुगर के मरीजों के लिए लिमिट से ज्यादा मात्रा में आम खाना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि आम का मीठा और रसीला स्वाद होने की वजह से ये आपका शुगर लेवल बढ़ा सकता हैं। इसलिए अगर आप शुगर के मरीज हैं तो इसका ज्यादा सेवन न करें। आम का ज्यादा सेवन शुगर को बढ़ा सकता है। जो आगे चलकर कई समस्या पैदा कर सकता है।
4. फोड़े, फुंसी की समस्या
जरुरत से ज्यादा आम खाना फोड़े, फुंसी और मुंहासे निकलने का वजह बन सकता है। इन सब चीजों से बचने के लिए दिन में केवल एक आम ही खाएं। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरे पर फोड़े, फुंसी और मुंहासे निकल सकते हैं।
5. एलर्जी की समस्या
जरूरत से ज्यादा आम खाने की वजह से एलर्जी की शिकायत होने की भी संभावना होती है। क्योंकि बहुत से लोगों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है। आम खाने से एलर्जी होने पर नाक बहती है, छींक आती है, आंखों में पानी आता है और पेट दर्द शुरू हो जाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
26 Apr 2022 11:07 am
Published on:
26 Apr 2022 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
