14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर समय थकान रहना हो सकता है Chronic Fatigue Syndrome का संकेत, फिजिशियन ने बताए 5 लक्षण

Chronic Fatigue Syndrome Causes: अगर आराम के बाद भी थकान दूर नहीं होती, हर समय कमजोरी और ब्रेन फॉग महसूस होता है, तो यह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। जानिए डॉक्टर संदीप जोशी से इसके 5 बड़े लक्षण।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

May 14, 2026

stress, and chronic fatigue symptoms,Chronic Fatigue Syndrome,showing exhaustion

थकान और सिरदर्द से परेशान महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- chatgtp)

Chronic Fatigue Syndrome Symptoms: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान महसूस होना आम बात है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां, कम नींद और तनाव की वजह से लोग अक्सर खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन अगर यह थकान लगातार बनी रहे, आराम करने के बाद भी दूर न हो और हर समय शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम (Chronic Fatigue Syndrome - CFS) जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

एमडी फिजिशियन डॉ. संदीप जोशी के अनुसार, शरीर की लगातार थकान सिर्फ आलस नहीं होती, बल्कि यह शरीर का संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है।

आराम करने के बाद भी थकान रहना

सामान्य थकान में आराम या अच्छी नींद लेने के बाद शरीर फिर से फ्रेश महसूस करता है। लेकिन क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम में ऐसा नहीं होता। व्यक्ति लंबे समय तक सोने के बाद भी थका हुआ महसूस करता है। सुबह उठते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर में बिल्कुल ताकत नहीं बची।

छोटे-छोटे काम भी लगते हैं भारी

अगर सीढ़ियां चढ़ना, थोड़ी दूर चलना, या घर के रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल लगने लगे, तो यह चिंता की बात हो सकती है। शरीर हर समय भारी और कमजोर महसूस होता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि उनकी एनर्जी अचानक खत्म हो गई है।

दिमाग का सही से काम न करना

लगातार थकान का असर सिर्फ शरीर पर नहीं, दिमाग पर भी पड़ता है। ऐसे लोगों को ध्यान लगाने में परेशानी होती है, बातें जल्दी भूलने लगते हैं और हर समय दिमाग धुंधला-सा महसूस होता है। इसे आम भाषा में “ब्रेन फॉग” कहा जाता है।

शरीर दर्द और फ्लू जैसा एहसास

क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम में शरीर दर्द, सिरदर्द और हर समय फ्लू जैसा महसूस होना भी आम लक्षण हैं। मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और शरीर टूटने जैसा एहसास लंबे समय तक बना रह सकता है।

कई हफ्तों तक बनी रहे थकान

अगर 6 हफ्तों या उससे ज्यादा समय तक लगातार थकान बनी रहे और नींद, आराम या लाइफस्टाइल बदलने के बाद भी फर्क न पड़े, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए। कई बार इसके पीछे एनीमिया, थायरॉयड, ऑटोइम्यून बीमारी या क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. जोशी का कहना है कि ज्यादा तनाव और शरीर का लगातार “फाइट या फ्लाइट” मोड में रहना भी थकान को बढ़ा सकता है। ऐसे में गहरी सांस लेना, मेडिटेशन, अच्छी नींद, हल्की एक्सरसाइज, हेल्दी खाना और धूप लेना शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है। याद रखें, हर समय थके रहना कोई सामान्य बात नहीं है। शरीर जब बार-बार संकेत दे रहा हो, तो उसे समझना और समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।