13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुपी हुई चर्बी दिल को कैसे कर रही बीमार, कैसे Hidden fat का चल सकता है पता

Signs of Hidden Fat: अक्सर हमें लगता है कि अगर पेट बाहर नहीं निकला है, तो हम फिट हैं। लेकिन असली खतरा वह चर्बी है जो बाहर से नहीं दिखती, बल्कि शरीर के अंदर हमारे दिल, लिवर और नसों के आसपास लिपटी होती है। इसे विसरल फैट (Visceral Fat) कहते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

May 13, 2026

What is visceral fat and heart disease risk,Dangers of hidden body fat,How to lose visceral fat naturally

Signs of Hidden Fat (प्रतीकात्मक तस्वीर) (Image- gemini)

Signs of Hidden Fat: मोटापा सिर्फ वही नहीं है जो आईने में नजर आता है। मेडिकल साइंस की भाषा में विसरल फैट सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि अंगों के अंदर होता है। कई लोग बाहर से दुबले दिखते हैं, लेकिन उनके अंदर यह फैट जमा होता है, जिसे TOFI (Thin Outside, Fat Inside) कहते हैं। यह फैट शरीर में बदलाव करते हैं जिससे सूजन, दिल की बीमारियां और इंसुलिन रेजिस्टेंस शुरू हो जाता है।

Hidden Fat दिल को कैसे बीमार करता है?

National Library of Medicine के अनुसार, यह बाहर दिखने वाली चर्बी से ज्यादा एक्टिव और खतरनाक है। यह चर्बी सीधे साइटोकाइन्स नाम के खतरनाक केमिकल छोड़ती है जो नसों में सूजन पैदा करते हैं। इससे नसों में प्लाक (गंदगी) जमा होने लगती है और हार्ट अटैक का रास्ता खुलता है। विसरल फैट लिवर के बहुत करीब होता है। जिससे शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने लगता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) कम हो जाता है। यह किडनी और हार्ट के पास दबाव बनाता है, जिससे बीपी की समस्या शुरू हो जाती है।

कैसे पता चलेगा विसरल फैट है?

पुरुषों की कमर 40 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा है, तो यह विसरल फैट का संकेत है। अगर आपका वजन नॉर्मल है लेकिन पेट का हिस्सा थोड़ा भी भारी लगता है, तो अंदर चर्बी हो सकती है। डॉक्टर, डेक्सा स्कैन (DEXA scan) या एमआरआई (MRI) के जरिए इसकी सटीक मात्रा का पता लगा सकते हैं। बायोइम्पीडेंस (Bioimpedance) मशीनों से भी घर या जिम में इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कितना खतरनाक है विसरल फैट?

यह पैंक्रियाज के काम में रुकावट डालता है, जिससे शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता और टाइप-2 डायबिटीज हो जाती है। विसरल फैट चर्बी लिवर के अंदर घुस जाती है, जिससे लिवर अपना काम नहीं कर पाता। एक साथ कई बीमारियों (बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल) को साथ लेकर आता है।

कैसे बचें इस छुपे हुए फैट से?

  • रोजाना 30 मिनट तेज चलना, दौड़ना या साइकिल चलाना।
  • चीनी और मैदा छोड़ें।
  • पूरी नींद लें और स्ट्रेस कम।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।