21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spicy Food Benefits: क्या मिर्च सच में फैट बर्न करती है? जानिए ज्यादा तीखा खाने से फायदा या नुकसान

Spicy Food Benefits: क्या तीखा खाना मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और फैट बर्न करता है? जानिए मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन के फायदे और ज्यादा खाने के नुकसान।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Feb 21, 2026

Spicy Food Benefits

Spicy Food Benefits (Photo- gemini ai)

Spicy Food Benefits: मसालेदार खाना खाते ही मुंह में जलन, चेहरे पर लालिमा और पसीना आना बहुत आम बात है। कई लोग सोचते हैं कि ये सिर्फ स्वाद की वजह से होता है, लेकिन असल में इसके पीछे शरीर की एक खास प्रक्रिया काम करती है। जब आप तीखा खाते हैं, तो शरीर अंदर से ज्यादा एक्टिव हो जाता है और खुद को ठंडा करने के लिए मेहनत करने लगता है।

मिर्च में क्या होता है खास?

मिर्च में एक खास तत्व होता है जिसे कैप्साइसिन (Capsaicin) कहते हैं। यही मिर्च को तीखा बनाता है। जब कैप्साइसिन शरीर में जाता है, तो यह शरीर का तापमान बढ़ाता है। तापमान बढ़ने पर शरीर उसे संतुलित करने के लिए ज्यादा कैलोरी जलाने लगता है। इसी वजह से हमें गर्मी लगती है और पसीना आता है। इस पूरी प्रक्रिया को थर्मोजेनेसिस (Thermogenesis) कहते हैं, यानी शरीर कैलोरी जलाकर गर्मी पैदा करता है।

मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग कैसे बढ़ती है?

पोषण विशेषज्ञ Nmami Agarwal के अनुसार, तीखा खाना सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी थोड़ा तेज कर सकता है। इसका मतलब है कि शरीर ऊर्जा को तेजी से इस्तेमाल करता है और कैलोरी ज्यादा जलती है। कैप्साइसिन भूख को थोड़ा कम कर सकता है, इंसुलिन के काम को बेहतर बना सकता है और फैट बर्निंग बढ़ाने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि कई बार तीखा खाने के बाद आपको ज्यादा गर्मी महसूस होती है, क्योंकि शरीर अतिरिक्त ऊर्जा खर्च कर रहा होता है।

रिसर्च क्या कहती है?

National Institutes of Health के अनुसार, कैप्साइसिन शरीर में फैट बर्निंग को एक्टिव करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। कुछ स्टडीज में पाया गया है कि मिर्च खाने के लगभग 45 मिनट बाद शरीर की फैट जलाने की क्षमता 30-35% तक बढ़ सकती है। इसके अलावा, यह शरीर में जमा व्हाइट फैट (जो स्टोर होता है) को ब्राउन फैट में बदलने में मदद कर सकता है। ब्राउन फैट ज्यादा ऊर्जा जलाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

ज्यादा तीखा खाना क्यों नुकसान कर सकता है?

जहां मिर्च के फायदे हैं, वहीं ज्यादा तीखा खाना नुकसान भी कर सकता है। अगर किसी को एसिडिटी, अल्सर, गैस या पेट से जुड़ी समस्या है, तो अधिक मिर्च खाने से जलन और दर्द बढ़ सकता है। संवेदनशील पेट वाले लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए। तीखा खाना बुरा नहीं है, लेकिन संतुलन बहुत जरूरी है। अपनी सहन क्षमता के अनुसार ही मसालेदार खाना खाएं। अगर तीखा खाने के बाद पेट में परेशानी हो, तो मात्रा कम कर दें।