इसके विपरीत विकसित देश, जहां स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हैं, जनता की इनकम ज्यादा है, वहां भी जन्मदर और मातृ मृत्युदर बढ़ी है लेकिन गरीब देशों की तुलना में अधिक नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार हर देश का डेटा अलग-अलग दर बता रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा होने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसके अलावा लोकल कम्यूनिटीज में होने वाले ऐसे केसेज का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है जिनके कारण इस रिपोर्ट में पूरी स्पष्टता नहीं आ पाई है हालांकि यदि उन्हें भी जोड़ा जाए तो ये आंकड़े बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं।