
द कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती की एक बीमारी एंडोमेट्रियोसिस की वजह से सर्जरी हुई है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- @instasumonachakravarti)
Sumona Chakravarti Surgery: 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती (38 वर्ष) ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी एक सर्जरी हुई है, जो महिलाओं की एक बीमारी एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की वजह से करनी पड़ी। इसके बाद फैंस चिंतित भी हुए और उनके लिए दुआएं भेजने लगे। इसी कारण से एक्ट्रेस करीब तीन माह से दिख भी नहींं रही थीं।
सुमोना ने लिखा कि इस ऑपरेशन के बाद उनके पेट पर 3 निशान भी आ गए हैं, लेकिन इस बीमारी ने जिंदगी को देखने का उनका नजरिया बदल दिया है। सुमोना की इस बात के बाद बहुत सी महिलाएं जानना चाहती हैं कि आखिर ये कौन सी बीमारी है जो इतनी तकलीफ देती है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक और वेबएमडी से समझते हैं कि इस बीमारी के कारण और लक्षण क्या होते हैं।
हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं के गर्भाशय के अंदर एक परत बनती है। लेकिन इस बीमारी में वो परत बच्चेदानी के अंदर न बनकर, उसके बाहर यानी अंडकोष या पेट के दूसरे हिस्सों में फैलने लगती है। अब दिक्कत ये होती है कि पीरियड्स के दिनों में ये बाहर फैली हुई परत भी टूटती है, पर इस खून को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता। इस वजह से अंदर ही अंदर खून जमा होने लगता है, जिससे भयंकर दर्द और गांठें बनने लगती हैं।
अगर बीमारी शुरुआती दिनों में है, तो डॉक्टर कुछ ऐसी दवाइयां या गोलियां देते हैं जिससे इस बाहरी परत का बढ़ना रुक जाए और दर्द कम हो। जब दवाइयों से आराम नहीं मिलता, तो डॉक्टर एक छोटा सा ऑपरेशन करते हैं। इसमें पेट को पूरा फाड़ने के बजाय छोटे-छोटे छेद करके दूरबीन (कैमरे) की मदद से अंदर जमी हुई फालतू परत को साफ कर दिया जाता है। सुमोना ने जो 3 निशानों की बात की है, वो इसी छोटे ऑपरेशन के कट हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
06 Jul 2026 12:20 pm
Published on:
06 Jul 2026 12:20 pm
