इसके अलावा, सुबह चाय पीने (Tea on Empty Stomach Side Effects) से शरीर का जो अपना एक सिस्टम होता है, जिसे 'कॉर्टिसोल' कहते हैं वो गड़बड़ा सकता है। कॉर्टिसोल एक हार्मोन है जो हमें सुबह जगाने और दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है। जब हम सुबह-सुबह कैफीन लेते हैं, तो यह कॉर्टिसोल बनने के काम में रुकावट डाल सकता है। इसका नतीजा यह होता है कि शुरुआत में तो हम ताजगी महसूस करते हैं, लेकिन बाद में दिन में हमें ज्यादा थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है।