5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये चार बातें आंखों के लिए हैं फायदेमंद

अनियमित जीवनशैली और खानपान के कारण आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है।
less than 1 minute read
Google source verification
eye care

ये चार बातें आंखों के लिए हैं फायदेमंद

रोशनी पर पड़ता असर
आंखे अनमोल है। यदि इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जाए तो आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। आजकल छोटे—छोटे बच्चे भी चश्मा लगाने लग गए हैं उसका मुख्य कारण है अनियमित जीवनशैली और खानपान। तकनीक के इस दौर में ज्यादातर लोग अपना समय मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं। इससे आंखों में सूजन व डार्क सर्कल हो जाते हैं। शुरुआती दौर में ही अगर इन ओर ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ भी सकती हैं। यदि समय पर ध्यान दिया जाए तो आंख स्वस्थ्य रहेगी। ऐसे में इन चार बातों का ध्यान रखा जाए तो आंखों को लाभ होगा।
पहला: फल व हरी सब्जियां खाएंं। इससे आंखें स्वस्थ्य रहती है। फल व हरी सब्जियों में कई विटामिन होते हैं जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है।
दूसरा: पर्याप्त नींद लें। एक सामान्य व्यक्ति को रात में 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे आंखों एवं शरीर की थकावट दूर होती है।
तीसरा: हथेली को दोनों हाथों से रगड़े और आंखों को बंद कर हाथों को आंखों पर रखें। इससे थकान कम होगी। इसके बाद आंखों को खोलकर आई बाल्स को गोल-गोल घुमाएं। फिर कुछ देर आंखें बंद कर गहरी सांस लें और रिलेक्स करें।
चौथा: यदि ज्यादा समय के लिए कम्प्यूटर पर बैठते हैं तो हर एक घंटे में रिलेक्स करें। साथ ही आंखों को सामान्य पानी से धोएं।