4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की कमी दूर कर ऊर्जा देते हैं ये फल

गर्मी के इस मौसम में कुछ खास फलों को डाइट में शामिल किया जाए तो शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ ऊर्जा बनी रहती है।
less than 1 minute read
Google source verification
fruits

fruits

अंगूर : शरीर में पानी की कमी दूर करने में यह काफी फायदेमंद है। फेफड़ों को दुरुस्त रखने के साथ निम्न रक्तचाप वाले मरीजों के लिए भी अंगूर फायदेमंद है।
तरबूज : गर्मी में इससे बेहतर कोई फल नहीं। यह शरीर को तेजी से ऊर्जा देने के साथ-साथ पानी की कमी भी दूर करता है। ध्यान रहे तरबूज के साथ पानी न पीएं। दोपहर में तरबूज खाना और भी अच्छा है, इस समय शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है।
मौसमी : यह फल न केवल पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। खाना खाने से एक घंटा पहले मौसमी खाना अच्छा माना जाता है।
आम : आम के बिना गर्मी बेकार मानी जाती है लेकिन ज्यादा आम खाना दिक्कत बढ़ा सकता है। मौजूद कैरी को हाइड्रोजन सल्फाइड से पकाने की खबरें भी आती रहती हैं। ऐसी कैरी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। कैरी को घर पर पकाएं। इसके लिए कैरी को अखबार में लपेटकर तीन-चार दिन के लिए छोड़ दें।
बेर और चेरी : गर्मियों में बेर और चेरी भी फायदेमंद हैं। बेर में बोरोन और सल्फर जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं। लेकिन जिन्हें एसिडिटी की समस्या है वे इन्हें कम खाएं। लीची में शुगर आम से भी ज्यादा होती है।
वैद्य कैलाश महरिया