scriptप्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए डाइट में कर सकते हैं इन चीजों को शामिल | tips to increase platelets count naturally | Patrika News

प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए डाइट में कर सकते हैं इन चीजों को शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 13, 2021 05:56:14 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

आज कल बहुत सी ऐसी बीमारियां चल रही हैं जिनके होने के कारण शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स के बारे में बताएंगें जिनके कारण शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ जाएगा।

प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए डाइट में कर सकते हैं इन चीजों को शामिल

tips to increase platelets count naturally

नई दिल्ली। बुखार, डेंगू ये सारी ऐसी बीमारियां हैं जिनके होने से शरीर में प्लेटलेट्स कम हो सकते हैं। वहीं यदि आप प्लेटलेट्स संख्या को शरीर में से कम देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ स्पेशल टिप्स फॉलो करने की जरूरत होती है। जिनकी मदद से शरीर में प्लेटलेट्स काफी हद होते हैं। प्लेटलेट्स की बात करें तो ये बहुत ही ज्यादा छोटी रक्त की कोशिकाएं होती हैं, ये ज्यादातर बोनमैरो में पाई जाती हैं। प्लेटलेट्स यदि कम हो जाए तो शरीर टूट जाता है। साथ ही साथ खून में बीमारियों से लड़ने की ताकत भी काफी हाफ तक कम हो जाती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें की कौन से ऐसे फूड्स हैं जिनके सेवन से प्लेटलेट्स कम नहीं होते हैं।
नारियल पानी
नारियल का सेवन तो आप करते ही होंगें, ये जहां स्वाद में बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है वहीं इसके सेवन से भी शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं। नारियल के पानी की बात करें तो ये भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे होने वाले फायदों कि बात करें तो नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत ही ज्यादा भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं नारियल का पानी मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स होता है। नारियल के पानी को यदि खाली पेट रोज सेवन करते हैं तो इससे शरीर से ढेरों बीमारियां दूर हो जाती हैं। वहीं इसके साथ ही साथ आप अन्य चीजों के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे कि पालक का रस, सेब का जूस आदि।
प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए डाइट में कर सकते हैं इन चीजों को शामिल
किशमिश
किशमिश जहां स्वाद में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है वहीं इसके सेवन से ढेरों बीमारियां भी दूर होती जाती हैं। किशमिश को तो आप अपनी डाइट में शामिल करते ही होंगें, वहीं इसके खाने में मिलाने से खाने का स्वाद भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये सिर्फ स्वाद में ही अच्छी नहीं होती है बल्कि शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम भी करती है। अधिक फायदे के लिए आप किशमिस को रात भर पानी में भिगो के रख दें, इसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। और साथ ही साथ इसके पानी को पी जाएँ। वहीं किशमिश के साथ आप खजूर या मुन्नके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आप भी जानिए किशमिश पानी के सेवन से होने वाले अनेकों फायदे के बारे में

प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए डाइट में कर सकते हैं इन चीजों को शामिल
चुकंदर
चुकंदर से होने वाले अनेकों फायदे के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते ही होंगें। चुकंदर का सेवन खाने को स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही साथ ये बालों के ग्रोथ और आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। यदि आप चुकंदर को गाजर के जूस के मिला के सेवन करते हैं तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। यदि आप चुकंदर के जूस का सेवन गाजर के रस के साथ मिला के करते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है। वहीं इससे प्लेटलेट्स भी बढ़ जाते हैं। चुकंदर के जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ हेमोस्टेटिक जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं।
प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए डाइट में कर सकते हैं इन चीजों को शामिल
अनार
अनार खून को तेज़ी से बढ़ाने का काम करता है, इसके सेवन से शरीर से अनेकों बीमारियां दूर हो जाती हैं। वहीं अनार के सेवन से प्लेटलेट्स भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं। यदि आपके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी है या प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो ऐसे में अनार का जूस बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है और वहीं आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट हो जाती है। इसलिए यदि आप इम्युनिटी को बूस्ट करने कि सोंच रहे हैं या प्लेटलेट्स की कमी को बढ़ाने की सोंच रहे हैं तो ऐसे में अनार का जूस बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो