12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diarrhea: गर्मियों में बढ़ रही डायरिया की समस्या, ऐसे करें इस रोग से बचाव

Diarrhea: गर्मियों के मौसम में गलत खानपान की वजह से डायरिया की समस्या हो सकती है। डायरिया की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकता हैं। ऐसे में डायरिया से बचाव करने के लिए अपनाएं ये उपाय

2 min read
Google source verification
Diarrhea: गर्मियों में बढ़ रही डायरिया की समस्या, ऐसे करें इस रोग से बचाव

Tips to prevent Diarrhea in summer

Diarrhea: गर्मियों की मौसम और चिलचिलाती धूप में लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार होते हैं। ऐसे मौसम में उल्टा सीधा खाने की वजह से डायरिया की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डायरिया होने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसकी वजह से व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। डायरिया होने पर व्यक्ति के शरीर में बहुत कमजोरी होने लगती है। अगर डायरिया 1 से 2 दिन में ठीक नहीं हुआ तो यह भयंकर रूप ले सकता है इसलिए आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लेकिन कुछ उपायों द्वारा आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

डायरिया से बचाव करने के उपाय

1. शरीर में पानी की कमी न होने दें
डायरिया होने पर शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए आप जितना भी हो सके उतना अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। साथ ही आप एक गिलास पानी में चुटकी भर नमक और एक चम्मच चीनी मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगा।
यह भी पढ़े: मूंग दाल का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

2. नारियल पानी
डायरिया से पीड़ित व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी मिनरल्स से भरपूर होता है जो डायरिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

3. दही और लस्सी
दही और लस्सी का सेवन करना डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही का तासीर ठंडी होती है। साथ ही दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो डायरिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: मोरिंगा पाउडर हार्ट, लिवर और स्किन के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

4. केला
केला का सेवन करना डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये डायरिया की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद करता है।