30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moong Dal Benefits: मूंग दाल का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

Moong Dal Benefits: मूंग दाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। मूंग दाल कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 Jun 2022, 4:29 PM IST

Moong Dal Benefits: मूंग दाल का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

Health benefits of moong dal for diabetes patients

Moong Dal Benefits: मूंग दाल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोगियों को मूंग दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि मूंग दाल में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम, फोलेट, कॉपर आदि पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। साथ ही मूंग दाल में विटामिन ए, बी, सी और ई की भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा, मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जो वजन कंट्रोल करने के लिए मूंग दाल करती है। तो आइए जानते हैं मूंग दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को मिलने वाले लाभ के बारे में

मूंग दाल के फायदे

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि मूंग दाल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। साथ ही मूंग दाल एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है जो शरीर में इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल को कम करता है।
यह भी पढ़े: तनाव को दूर करने के लिए अपनी डाइट करें इन फूड्स को शामिल, मूड रहेगा हमेशा बेहतर

2. पाचन को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए मूंग दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंग दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में फायदेमंद होता है।


3. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए मूंग दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंग दाल में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सौंफ का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं के लिए है रामबाण


4. वजन को नियंत्रित रखने में फायदेमंद
वजन को नियंत्रित रखने के लिए मूंग दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखने के लिए मूंग दाल करती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।