28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Foods for Stress Relief: तनाव को दूर करने के लिए अपनी डाइट करें इन फूड्स को शामिल, मूड रहेगा हमेशा बेहतर

Foods for Stress Relief: आजकल की व्यस्त और भागदौड़ की जिंदगी में तनाव होना एक आम बात हो गई है। तनाव होने पर व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 Jun 2022, 2:59 PM IST

Foods for Stress Relief: तनाव को दूर करने के लिए अपनी डाइट करें इन फूड्स को शामिल, मूड रहेगा हमेशा बेहतर

Add these food in your daily diet to keep yourself stress free

Foods for Stress Relief: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में ज्यादातर लोग तनाव और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। आज के समय में तनाव और डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है और किसी भी वजह से हो सकता है। लेकिन हमारे खान-पान का भी काफी असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

तनाव या डिप्रेशन होने पर लोगों को कई परेशानियां से जूझना पड़ता है। ऐसे में तनाव और डिप्रेशन बचे रहने के लिए आप अपनी डाइट में उन हेल्दी फूड्स को शामिल करें, जो तनाव या डिप्रेशन को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही मूड को हमेशा बेहतर बनाए रखने में भी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इन हेल्दी फूड्स के बारे में जो तनाव को दूर करने में आपकी मदद करते हैं

तनाव कम करने वाले फूड्स

1. डार्क चॉकलेट
तनाव को दूर करने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से मूड बेहतर होता है।
यह भी पढ़े: शरीर में भूलकर भी न होने दें इन 4 विटामिन्स की कमी, कई बीमारियां रहेंगी दूर

2. दही
तनाव को दूर करने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही का सेवन करने से व्यक्ति का तनाव कम होता है और दिमाग भी शांत रहता है। दही में गट्स माइक्रोबैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए तनाव को दूर करने के लिए एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें। साथ ही ये मूड को बेहतर बनाता है।

3. खट्टे फल
तनाव को दूर करने के लिए खट्टे फल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खट्टे फल में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए तनाव को कम करने के लिए अंगूर, स्ट्रॉबेरी, संतरा, नींबू जैसे फलों का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

4. अंडे
तनाव को दूर करने के लिए अंडे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडे में मैग्नीशियम और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हैप्पी हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल