30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Turmeric benefits : वायरल इंफेक्शन और तनाव से निजात दिलाती है हल्दी, इस तरह करें सेवन

Turmeric benefits : हल्दी का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी का सेवन करने से आपको वायरल इन्फेक्शन से मुक्ति मिलने के साथ ही तनाव से भी निजात मिलती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Aug 2021, 12:18 PM IST

Turmeric benefits

Turmeric benefits

वैसे तो हल्दी का उपयोग हर घर में किया जाता है।लेकिन इसका उपयोग केवल मसाले के रूप में किया जाता है। अगर आप इसका उपयोग स्वस्थ रहने के लिए भी करेंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। क्योंकि यह आपको कई वायरल इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाता है और आपको तनाव से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं हल्दी का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

दरअसल, हल्दी का उपयोग प्राचीन समय से ही विभिन्न प्रकार की बीमारी से बचने के लिए औषधि के रूप में होता आ रहा है। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। हल्दी शरीर से टॉक्सिंस को भी बाहर निकालती है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन होता है। जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - तनाव को दूर करने के लिए रोजाना करें यह आसन, मन को मिलेगी बेहद शांति.

हल्दी का सेवन आपको वायरल इन्फेक्शन से राहत दिलाता है। मौसमी बीमारियां, सर्दी जुकाम आदि समस्या होने पर हल्दी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी का रोजाना सेवन चाय के रूप में या हल्दी का दूध पीने से आपकी सेहत को बहुत फायदा होगा। यह आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करती है और वायरल इन्फेक्शन से भी निजात दिलाती है।

यह भी पढ़ें - पेट का फैट कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, बहुत जल्दी कम हो जाएगी चर्बी.

डिप्रेशन की समस्या से भी जल्दी निजात दिलाती है। हल्दी का सेवन करने से डिप्रेशन कम होता है। डिप्रेशन के कारण होने वाले हानिकारक प्रभाव से भी आप बच जाते हैं।

यह भी पढ़ें - घुटनों के दर्द से निजात दिलाएंगे तिल के बीज, इस तरह करें सेवन.

हल्दी हर प्रकार से आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। अगर आपको कोई घाव हो गया है या चोट लग गई है। तो आप हल्दी का लेप प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे आपका घाव भी जल्दी भरा जाएगा। हल्दी का उपयोग हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल