scriptSesame benefits : घुटनों के दर्द से निजात दिलाएंगे तिल के बीज, इस तरह करें सेवन | Sesame seeds will relief from knee pain | Patrika News

Sesame benefits : घुटनों के दर्द से निजात दिलाएंगे तिल के बीज, इस तरह करें सेवन

locationमुंबईPublished: Aug 28, 2021 11:20:50 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

Sesame seeds: तिल का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार से कर सकते हैं।

Sesame benefits

Sesame benefits

बाजार में दो प्रकार के तिल मिलते हैं। एक काले और एक सफेद, दोनों ही तिल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका उपयोग लोग विभिन्न प्रकार से करते हैं। कोई सलाद तो कोई फ्राईज सूप पर इनको डालकर सेवन करते हैं। तो कोई लोग भोजन बनाने में भी इसका इस्तेमाल करते हैं। तिल प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फेट से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
घुटनों के दर्द से मिलेगी राहत-

तिल के बीज का उपयोग करने से आपको घुटने के दर्द से राहत मिल सकती है। तिल के बीज में सेसमिन होता है। जो जोड़ों के दर्द को कम करता है और घुटनों को आरथरीटिक पेन को कम करने में मदद करता है। अगर आपको इस प्रकार की समस्या है। तो आप भले ही दवाइयों के साथ तिल के बीज का सेवन करें।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा-

तिल का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं। क्योंकि तिल में जिंक, कॉपर, विटामिन बी सिक्स आदि न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो वाइट ब्लड सेल्स को प्रोड्यूस कर इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करते हैं। आपके शरीर में जिंक की कमी है। तो तिल के बीज अपने आहार में शामिल करें।
थायराइड के लिए फायदेमंद-

जिन लोगों को थायराइड की समस्या है। उन्हें तिल के बीज का सेवन करना चाहिए। तिल के बीज थायराइड हार्मोन को बनाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। क्योंकि इसमें आयरन, कॉपर और जिंक होता है। जो थायराइड के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है। तो तिल के बीज का सेवन जरूर करें।
हड्डियों के लिए फायदेमंद-

तिल बीज से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। इसका सेवन करने से शरीर को मिनरल्स प्राप्त होते हैं। अगर आप तिल को हमेशा भिगोकर या सेककर खाएंगे। तो आपको बहुत फायदा मिलेगा।
प्रोटीन विटामिन की होगी पूर्ति-

तिल के बीज का सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन और विटामिन की पूर्ति भी होगी। आप रोजाना तिल का सेवन करेंगे। तो इससे विटामिन बी प्राप्त होगा। जो शरीर के सेल्युलर फंक्शन और मेटाबॉलिज्म को बनाए रखेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो