4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाने रसभरी खाने से कौन से रोग होंगे दूर

छोटे टमाटर जैसी दिखने वाली पीले रंग की रसभरी गुणकारी है। इसको खाने से कई रोगों में फायदा मिलता है।
less than 1 minute read
Google source verification
rasbhari

जाने रसभरी खाने से कौन से रोग होंगे दूर

कैलोरी का स्तर कम
इस सुपर बेरीज में कैलोरी का स्तर बहुत ही कम होता है और इसमें अधिकांश विटामिन और खनिज पाया जाता है। इस फल में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। पॉलीफेनोल और कैरोटीनोइड्स मानव स्वास्थ्य के जरूरी पोषक तत्व है। रसभरी में ये काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा, नींबू से भी अधिक पाई जाती है। विटामिन सी त्वचा के लिए ही नहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।
पोषक तत्व: 100 ग्राम रसभरी में कार्बोहाइड्रेट 12 ग्राम, शर्करा 7 ग्राम, विटामिन सी 26.2 मिलीग्राम, मैग्नेशियम 22 मिलीग्राम, कैल्शियम 25 मिलीग्राम, पोटैशियम 151 मिलीग्राम व विटामिन आदि होते हैं।
आंख: रसभरी में विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों लिए फायदेमंद है। ये शरीर के इम्युन सिस्टम को ठीक करता है। इसको खाने से एनर्जी मिलती है।
दिल: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल से संबंधित बीमारियों में लाभकारी हैं। ये गठिया, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर आदि के लिए भी फायदेमंद है।