5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए जानें क्या है पानी पीने का सही वक्त

रोजाना सही मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार से बीमारियों बचा रहता है। आइए जानते हैं किस वक्त कितनी मात्रा में पानी पीना आपके संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है।

2 min read
Google source verification
water_drinking.jpg

New Delhi। पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है यह हमारी प्यास बुझाने के साथ ही हमें तंदुरुस्त रखने में भी मदद करता है। हमारे शरीर को सुचारु रूप से काम करने के लिए पानी की बहुत आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाने पर आपको काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती है। सही मात्रा में रोजाना पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार से बीमारियों बचा रहता है। पानी का संपूर्ण लाभ लेने के लिए उसे उचित समय पर उचित मात्रा में पीना चाहिए। इससे आपके शरीर को दोगुना फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं किस वक्त कितनी मात्रा में पानी पीना आपके संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है।

भोजन करने से पहले

भोजन करने से पहले पानी पीने से आपको पाचन क्रिया में मदद मिलता है, लेकिन इसके लिए आपको खाना खाने से करीब एक घंटे पहले ही पानी पीना चाहिए। अगर आप खाना खाने से ठीक पहले पानी पीते हैं तो यह आपके सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

यह भी पढ़ें:सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से मिलते हैं अनेकों स्वास्थ्य लाभ

सोने से पहले

रात में सोने से पहले पानी पीने के कई फायदे होते हैं। इससे आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और नींद भी बेहतर आती है। रोजाना रात में सोने से पहले पानी पीने से पाचन में सुधार होता है पेट से जुड़े रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है। इसलिए सोने से पहले थोड़ा पानी जरूर पिएं।

खाली पेट पिएं पानी

खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है और आपके भोजन को तेजी से पचाने में मदद करता है। नियमित रूप से खाली पेट पानी पीने से आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता है जो आपको संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

नहाने से पहले

अगर आप नहाने से पहले रोजाना एक ग्लास पानी पीते हैं तो इससे आपका ब्‍लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिन लोगों का ब्‍लड प्रेशर हमेशा ज्यादा रहता है उनके लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है इन 4 सब्जियों का जूस, जानें इनसे मिलने वाले समुचित लाभ

बैठकर धीरे-धीरे पीएं पानी

आप जब भी पानी पीते हैं, हमेशा कोशिश करें कि बैठकर धीरे-धीरे पानी को पीएं। अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी तेजी से पेट के अंदर चला जाता है जिससे कारण हमें इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाते हैं। पानी को धीरे-धीरे पीने से हमारे मुंह में मौजूद लार भी पानी में मिलकर पेट के अंदर चले जाती है। इससे हमारा पाचन तंत्र को मजबूत बनता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलता है।