19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tongue Color : जीभ का रंग देखकर पता करें सेहत का राज, सफेद धब्बे दिखें तो हो जाएं सावधान

White Spots on Tongue Warning Sign : क्या आपने कभी सोचा है डॉक्टर आपकी जीभ क्यों देखते हैं? दरअसल, बीमारी बढ़ने से पहले ही हमारी जीभ शरीर की कई अंदरूनी गड़बड़ियों का इशारा दे देती है। अगर आप रोज सुबह आईने में अपनी जीभ को ध्यान से देखें तो कई बीमारियों के शुरुआती लक्षण खुद पहचान सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 23, 2025

Tongue Color Health Meaning

Tongue Color : जीभ का रंग देखकर पता करें सेहत का राज, सफेद धब्बे दिखें तो हो जाएं सावधान (फोटो सोर्स: AI Image@Gemini)

Tongue Color Health Meaning : क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर आपकी जीभ क्यों देखते हैं? दरअसल, बीमारी बढ़ने से पहले ही हमारी जीभ हमारे शरीर के अंदर चल रही कई गड़बड़ियों का इशारा देती है। अगर आप हर सुबह आईने में अपनी जीभ को ध्यान से देखें तो आप खुद भी कई बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जीभ में दिखने वाले बदलावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। (White Spots on Tongue Warning Sign)

जीभ के रंग और बनावट में छिपे हैं सेहत के संकेत (What Your Tongue Color Says About Your Health)

सफेद छाले: पेट की गड़बड़ी

अगर आपकी जीभ पर सफेद छोटे छाले दिखें तो ये पेट में दिक्कत का संकेत है। पाचन खराब होने पर ऐसा अक्सर होता है। इन्हें अनदेखा न करें डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। ये एसिडिटी या इंफेक्शन के कारण भी हो सकते हैं।

पीली परत: यीस्ट इंफेक्शन का खतरा

स्वस्थ जीभ पर हल्की सफेद परत होती है। पर अगर ये परत पीली और मोटी दिखे तो सावधान! ये यीस्ट इंफेक्शन का इशारा है जिसके लिए इलाज जरूरी है।

ज्यादा मुलायम या गाढ़ी लाल जीभ: विटामिन की कमी

अगर आपकी जीभ ज्यादा गहरी लाल या बहुत मुलायम लगे तो ये शरीर में विटामिन बी12 और आयरन की कमी का संकेत है। डॉक्टर से जांच कराएं और सही डाइट लें।

गहरी लाल जीभ: इंफेक्शन का अलार्म

जीभ का गहरा लाल होना किसी इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। ये बच्चों में होने वाली कावासाकी बीमारी या स्कार्लेट फीवर की वजह से भी हो सकता है। अगर जीभ हल्की सफेद दिखे तो ये एनीमिया (खून की कमी) का संकेत हो सकता है।

सफेद धब्बे: तंबाकू या एसिडिटी का संकेत

तंबाकू या सुपारी खाने वालों की जीभ पर अक्सर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। ज्यादा तला-भुना खाने से एसिडिटी बढ़ने पर भी ऐसा होता है। अगर ये धब्बे एक-दो हफ्ते में ठीक न हों, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, क्योंकि ये कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं।

चिकनी जीभ: पोषक तत्वों की कमी

आम तौर पर जीभ हल्की खुरदरी होती है। अगर ये अचानक से चिकनी हो जाए और दाने या उभार न दिखें तो ये शरीर में विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों की कमी का लक्षण हो सकता है।

जीभ और आयुर्वेद

आयुर्वेद में भी जीभ देखकर शरीर के दोषों (वात, पित्त, कफ) का पता लगाया जाता है। जीभ के अलग-अलग हिस्से शरीर के अलग-अलग अंगों (जैसे फेफड़े, हृदय, पेट) से जुड़े माने जाते हैं।

आपकी जीभ आपकी सेहत के बारे में कई जरूरी बातें बता सकती है। इसलिए रोजाना अपनी जीभ को ध्यान से देखें और कोई बदलाव दिखे तो उसे हल्के में न लें। सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। आपकी जीभ, आपकी सेहत का आईना है।