
खराब लाइफ स्टाइल व बिगड़ी हुई दिनचर्या से कैंसर पांव पसारता जा रहा है। देश में कैंसर से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के अनुसार भारत में हर रोज 1300 लोग कैंसर से मर रहे है। वर्ष 2012 से 2014 के बीच कैंसर से मरने वालों की दर में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2012 में 29 लाख 34 हजार 314 कैंसर मरीजों में से 4 लाख 78 हजार 180 की से मौत हो गई।
5,56,400 कैंसर से कुल मौत
देशभर में कैंसर के आंकड़े ...25 लाख कैंसर रोगियों की अनुमानित संख्या
7 लाख से ज्यादा नए कैंसर मरीज हर वर्ष रजिस्टर
30-69 वर्ष आयु वर्ग
3,95,400 कुल मौत
(कुल कैंसर मौतों का 70 प्रतिशत)
2,00,100 पुरुष
1,95,300 महिलाएं
50 प्रतिशत मौत 4 प्रकार के कैंसर से
पुरुषों में ओरल कैविटी व फेफड़ों और महिलाओं में कैरविक्स और स्तन कैंसर से मौतों के मामले में कुल कैंसर मौतों के करीब 50 प्रतिशत होते हैं। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वैभव चौधरी ने बताया कि कैंसर ऐसी बीमारी है, जिससे बचा जा सकता है और समय पर पता भी लगाया जा सकता है। ऐसा करके मृत्यु दर में काफी कमी लाई जा सकती है।
Published on:
04 Feb 2017 07:38 am
