
X-linked Ichthyosis (Image- gemini)
X-linked Ichthyosis: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है। एक 19 साल का युवक दुर्लभ बीमारी की चपेट में है। जिसे देखकर लगता है जैसे किसी इंसान के शरीर पर सांप की खाल चढ़ा दी गई हो। मरीज की हालत इतनी नाजुक है कि उसकी खाल ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंग जैसे किडनी और दिल (Heart) पर भी इस बीमारी ने हमला कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि पूरी दुनिया के मेडिकल रिकॉर्ड्स में इस तरह का यह पहला मामला हो सकता है।
आइए डॉक्टर तनवी वैद्य (त्वचा विशेषज्ञ) से जानते हैं कि ये क्या होता है? इसके कारण और लक्षण भी नीचे समझेंगे-
आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी जेनेटिक बीमारी है जिसमें शरीर की पुरानी चमड़ी (Dead Skin) झड़ नहीं पाती। आम इंसान की पुरानी खाल अपने आप निकलती रहती है और नई आती रहती है, लेकिन इस मरीज के शरीर में वो पुरानी खाल जमती गई और सख्त होकर सांप या मछली के छिलकों जैसी काली और मोटी परत बन गई।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
21 Apr 2026 09:33 am
Published on:
21 Apr 2026 09:33 am
