21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Yawning: बार-बार उबासी आना सिर्फ नींद की कमी नहीं! हेल्थलाइन से जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Yawning Cause: हर वक्त आती है उबासी तो इसे सामान्य समझने से पहले ठहरिए, यह सिर्फ नींद की कमी नहीं बल्कि शरीर के अंदर छिपी इन 5 बीमारियों का अलार्म भी हो सकता है। हेल्थलाइन से जानें पूरा सच।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 20, 2026

causes of excessive yawning ,yawning too much meaning,is excessive yawning a sign of illness,

बार-बार उबासी आना सिर्फ नींद की कमी नहीं, बीमारियों का हो सकता है संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Yawning Symptoms: जब भी कोई इंसान बार-बार उबासी लेता है, तो हम तुरंत यही मान लेते हैं कि या तो उसकी नींद पूरी नहीं हुई है या फिर वह बहुत ज्यादा बोर हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा उबासी आना सिर्फ थकान का नाटक नहीं है? हेल्थलाइन (Healthline) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति दिनभर में बहुत ज्यादा उबासी ले रहा है, तो यह शरीर के अंदर पनप रही किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती इशारा भी हो सकता है। आइए समझते हैं कि बार-बार उबासी आने के पीछे की असल वजहें क्या हो सकती हैं।

कब माना जाता है जरूरत से ज्यादा उबासी?

वैसे तो दिनभर में कुछ बार उबासी आना बिल्कुल नॉर्मल बात है। यह हमारे शरीर का एक तरीका है जिससे दिमाग को थोड़ी ताजी ऑक्सीजन मिलती है और वह अलर्ट हो जाता है। लेकिन अगर आप हर एक-दो मिनट में या बिना किसी वजह के बार-बार उबासी ले रहे हैं, और ऐसा लगातार कई दिनों से हो रहा है, तो मेडिकल की भाषा में इसे एक्ससेसिव यॉर्निंग (Excessive Yawning) कहा जाता है। इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

नींद की कमी के अलावा ये बीमारियां भी हो सकती हैं वजह

हेल्थलाइन के अनुसार, बार-बार उबासी आने के पीछे कई छिपे हुए कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ मुख्य वजहें नीचे दी गई हैं;

  • स्लीप एपनिया (Sleep Apnea)।
  • दिल से जुड़ी बीमारी (Heart Problems)।
  • दिमाग से जुड़ी परेशानियां (Neurological Disorders)।
  • दवाइयों का साइड इफेक्ट।
  • क्रोनिक फटीग सिंड्रोम (Chronic Fatigue Syndrome)।

कब तुरंत जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, उबासी आना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक लक्षण है। आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए अगर आपको बिना किसी कारण के हर वक्त बहुत ज्यादा उबासी आ रही हो। इसके साथ ही आपको दिनभर बहुत ज्यादा नींद या सुस्ती महसूस होती हो। आपने अपनी रात की नींद का पैटर्न सुधार लिया है (यानी आप 7-8 घंटे सो रहे हैं), फिर भी दिनभर उबासी आना बंद नहीं हो रहा है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल