6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#MeToo: यौन उत्पीड़न पर पहली बार खुलकर बोली ऐश्वर्या राय

उन्होंने कहा, 'इस कैंपेन को केवल शो बिजनेस या फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 Mar 2018, 2:45 PM IST

Aishwarya rai

Aishwarya rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले कुछ समय से चल रहे मीटू कैंपेन का समर्थन किया है। दरअसल ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एक ब्रैंड के प्रमोशन के लिए सिडनी गई थी। यहां पर उन्होंने #MeToo कैंपेन का सपोर्ट किया।

अच्छी बात है लोग इस बारे में बात कर रहे हैं:
बता दें कि मीटू कैंपेन के जरिए विश्वभर की महिलाएं उनके साथ हुए यौन अत्याचारों और छेड़छाड़ की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। इनमें हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। इस बारे में ऐश्वर्या ने कहा कि इस कैंपेन के जरिए इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि इसे केवल दुनिया के किसी एक ही हिस्से तक सीमित नहीं रहना चाहिए।'

फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए:
ऐश्वर्या ने कहा कि लोग इस कैंपेन के जरिए अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और यह अच्छी बात भी है। उन्होंने कहा, 'इस कैंपेन को केवल शो बिजनेस या फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।'

'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त:

ऐश्वर्या राय फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। इस फिल्म के बारे में उनका कहना है कि 'इस फिल्म में मेरी मुख्य भूमिका नहीं है बल्कि एक छोटा सा रोल है।' साथ ही उन्होेंने कहा, जब फिल्म रिलीज होगी तो आप लोगों को पता चलेगा कि आखिर यह फिल्म मैंने क्यों की।'यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी।

अनिल कपूर के साथ तीसरी बार:
फिल्म 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या के साथ अभिनेता अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। ऐश्वर्या ने कहा 'मैं इस फिल्म में तीसरी बार अनिल कपूर के साथ काम कर रही हूं। हालांकि मैं उन्हें अनिल जी कहकर पुकारती हूं लेकिन उन्होंने ही मुझसे कहा है कि मैं उन्हें केवल अनिल कहकर पुकारूं।'