6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालों बाद हॉलीवुड के इस दोस्त से मिलकर खुश हो गए अनिल कपूर

टॉम क्रूज से इतने सालों बाद मिलकर अनिल काफी खुश नजर आ रहे थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 29 Mar 2018, 7:44 PM IST

Anil kapoor and Tom Cruise

Anil kapoor and Tom Cruise

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल में अपने एक हॉलीवुड को—स्टार से कई सालों बाद मुलाकात की। दरअसल अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के लिए अबू धाबी में हैं। वहीं हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज भी शूटिंग के सिलसिले में अबू धाबी में थे। जब अनिल को इस बारे में पता चला तो वह अपने पुराने दोस्त से मिलने पहुंच गए। दोनों ने कुछ वक्त साथ में बिताया। टॉम क्रूज से इतने सालों बाद मिलकर अनिल काफी खुश नजर आ रहे थे।

टॉम क्रूज ने की अनिल कपूर की एनर्जी की तारीफ:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब टॉम क्रूज को पता चला कि अनिल की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो उन्होंने उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ की। बता दें कि उनके पास 'रेस 3' के अलावा तीन फिल्में और हैं। इनमें 'फन्ने खां', 'टोटल धमाल' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि टॉम और अनिल कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी अच्छी है।

'मिशन इंपॉसिबल' में साथ किया काम:
बता दें कि अनिल कपूर हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' का हिस्सा रह चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने टॉम क्रूज के साथ काम किया था। हालांकि फिल्म में अनिल कपूर का रोल छोटा था लेकिन उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

अनिल को टॉम क्रूज लगते हैं कमाल के:
अनिल कपूर भी टॉम क्रूज की एक्टिंग के फैन हैं। जब टॉम की फिल्म ‘मिशन इंपासिबल-रॉ नेशन’ रिलीज हुई थी तो वह फिल्म अनिल ने देखी थी। वह फिल्म उन्हें इतनी पसंद आई कि, वह तारीफें करते थक नहीं रहे। उन्होंने कहा था, 'वह तो भौतिकी और जीव विज्ञान के नियमों तक को पछाड़ देते हैं। वह कमाल हैं।'

'रेस 3'की शूटिंम में व्यस्त:
अनिल कपूर फिलहाल फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वह रेस फ्रेंचाइजी की इससे पहले वाली फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। वहीं सलमान खान 'रेस 3' में लीड रोल में हैं। वह इस फ्रेंचाइजी से पहली बार जुड़े हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य किरदारों में हैं।