
Lionel Messi Wife Antonella Roccuzzo
Lionel Messi Wife Antonella Roccuzzo: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में शानदार जीत हासिल करने वाली अर्जेटीना टीम के कैप्टन लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के फैंस आज बेहद खुश हैं। उनके तमाम फैंस अपनी खुशी का इंजहार सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। हर कोई मेसी को और अर्जेटीना टीम को बधाई दे रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के भी कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए अपनी खुशी का इजहार किया और अर्जेटीना टीम को बधाई दी। इस खास और बड़े मौके पर लियोनेल मेसी (Lionel Messi Wife) की पत्नी एंटोनेला रोकुजो (Antonella Roccuzzo) भी मौजूद थी, जिसकी कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिाय पर वायरल हो रही हैं और काफी पसंद की जा रही हैं।
कौन है एंटोनेला रोकुजो?
इसके साथ ही मेसी के बच्चों ने भी इस खास मौके पर अपनी पिता को अलग अंदाज में बधाई दी। वहीं अगर मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो (Lionel Messi Wife Antonella Roccuzzo) के बारे में बात करें तो, दोनों के फैंस काफी बड़ी संख्या में है, लेकिन दोनों की लव स्टोरी के बारे में उनके फैंस भी अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। आज हम उनके फैंस को उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
बचपन से एक दूसके को जानते हैं मेसी-रोकुजो
लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकुजो (Lionel Messi Antonella Roccuzzo Love Story) के प्यार की शुरुआत बचपन में हो चुकी थी। जी हां... दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों बचपन से बेस्ट फ्रेंड्स थे। साथ ही एक दूसरे का पूरा सपोर्ट किया करते थे। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। मेसी और एंटोनेला रोसेरियो के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Avatar 2 Collection Day 3: महज तीन दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची Avatar 2, संडे कमाए इतने करोड़
पांच साल की उम्र में बने थे दोस्त आज हैं हमसफर
लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकुजो की दोस्त पांच साल की उम्र में हुई थी। एंटोनेला, मेसी के दोस्त की कजिन थी। दोनों की दोस्ती बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद दोनों ऐसे एक हुए कि दोनों ने एक दूसरी की खुशी और गम कभी भी एक-दूसरे का हाथ और साथ दोनों ही नहीं छोड़ा। इसके बाद मेसी अपने पैशन फुटबॉल को फॉलो करने के लिए बार्सिलोना शिफ्ट हो गए थे।
2007 से दोनों एक-दूसरे को कर रहे डेट
जब दोनों एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था तब एंटोनेला ने बैचलर करने के बाद डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन मेसी का सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। साथ ही वो मेसी के साथ रहने के लिए बार्सिलोना शिफ्ट हो गईं। डेंटिस्ट फील्ड में जब वे अपना करियर नहीं बना पाईं, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग की राह पकड़ी और अपनी किस्मत आजमाई।
मॉडल हैं एंटोनेला रोकुजो
मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद एंटोनेला रोकुजो ने मेसी के पूर्व टीममेट लुइस सुआरेज़ की पत्नी सोफिया बलबी के साथ मिलकर एक बुटीक खोला, जिसको वो आज भी चला रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी एंटोनेला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। उनके इंस्टाग्राम पर उनको 24.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनके द्वारा शेयर की गई फोटो-वीडियो को पसंद करते हैं।
फीफी 2022 जीतने के बाद पति के लिए पोस्ट
फीफा वर्ल्ड कपल 2022 (FIFA World Cup 2022) के फिनाले की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो ने सोशल मीडिया पर मेसी के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'उन्हें मेसी पर फक्र है'। साथ ही वो लिखती हैं कि 'मेसी की इस जीत के पीछे उनकी सालों की मेहनत है, जिसके लिए उन्होंने काफी कुछ झेला'। उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बेघर होने के बाद Abdu Rozik ने बताया कैसा है बिग बॉस का घर?
Updated on:
19 Dec 2022 11:25 am
Published on:
19 Dec 2022 11:24 am

बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
