1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद आयोजित पार्टी के दौरान गोलीबारी, रैपर कोडक ब्लैक के साथ कई लोग हुए घायल

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में सिंगर जस्टिन बीबर के कंसर्ट के बाद एक रेस्तरां में आयोजित पार्टी के बाहर गोलीबारी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Feb 2022, 6:32 PM IST

जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद आयोजित पार्टी के दौरान गोलीबारी, रैपर कोडक ब्लैक के साथ कई लोग हुए घायल

जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद आयोजित पार्टी के दौरान गोलीबारी, रैपर कोडक ब्लैक के साथ कई लोग हुए घायल

मशहूर हॉलीवुड सिंगर और स्टार जस्टिन बीबर का हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजलिस में एक शानदार कॉन्सर्ट हुआ। कॉन्सर्ट के बाद धूमधाम से पार्टी की जा रही थी कि इसी बीच वेन्यू के बाहर गोलियां चलने लगीं। इस दौरान फाइरिंग में चार लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

जस्टिन बीबर की इस पार्टी में उनकी पत्नी हैली बाल्डविन सहित कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्ट्रॉन्ट द नाइस गाइ के बाहर हुए विवाद के दौरान कई गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने शनिवार दोपहर को जारी बयान में बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वहां दो पीड़ितों को पाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

कहा जा रहा है कि दो अन्य पीड़ित खुद ही अस्पताल पहुंच गए थे। चारों की स्थिति स्थिर है। गोलीबारी की इस घटना अमेरिकन रैपर कोडक ब्लैक और तीन अन्य लोग घायल हुए है। घटना के संदिग्धों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है और जांच टीम पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Fact Check: 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने वाली मुस्कान को देंगे सलमान और आमिर खान 5 करोड़?

घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से हमला करने वालों की पहचान करने का आग्रह किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जब रेस्तरां के बाहर गोलीबारी हुई, उस समय 'कोडेक ब्लैक' लोगों के एक समूह के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर भीड़ जमा हो जाती है और अचानक कई लोग एक वाहन पर चढ़ जाते हैं और लड़ाई शुरू कर देते हैं। थोड़ी देर के बाद गोलियों की आवाज सुनी जाती है और भीड़ में भगदड़ मच जाती है।

यह भी पढ़ें:कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की फिल्म को बताया कचरा, पोर्नोग्राफी से किया कम्पेयर


घटना के पीछे छिपे संदिग्धों की कोई जानकारी नहीं मिली सकी है और मामले में जांच अब भी जारी है। बीती रात हुए आयोजनों में बीबर ने आधे घंटे तक परफॉर्म किया है। वहां लगभग 1500 लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के सेट पर लगी आग, मौके पर पहुंची 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन