27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने अंकल की मौत के बाद इस संगीतकार ने उनके कंकाल से बना दिया गिटार, लोग हुए हैरान

अमेरिकी संगीतकार ने अनोखे अंदाज में दी अंकल को श्रद्धाजंलि प्रिंस मिडनाइट ने अपने अंकल के कंकाल को बना दिया गिटार

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Feb 12, 2021

prince_midnight.jpg

Prince Midnight

नई दिल्ली: संगीतकार अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में अलग-अलग तरह के गिटार बजाकर प्रस्तुति देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा गिटार देखा है जो मानव कंकाल से बना हो? दरअसल, अमेरिकी संगीतकार प्रिंस मिडनाइट का एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में प्रिंस के गिटार को देखकर हर कोई चौंक गया और जब उनके गिटार की कहानी लोगों ने सुनी तो उन्हें इस पर यकीन ही नहीं हुआ।

पैंट पहनना भूलीं प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर, इंटरनेट पर लीक हुईं तस्वीरें, यूजर्स बोले-‘ये अमरीका नहीं, भारत है मोहतरमा'

अंकल के कंकाल का गिटार

दरअसल, प्रिंस मिडनाइट का यह गिटार उनके अंकल के कंकाल का बना हुआ है। प्रिंस को उनके अनोखे 'हेवी मेटल म्यूजिक' स्टाइल के लिए जाना जाता है। अपने स्टाइल के चलते उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। हालांकि वह इसका श्रेय अपने अंकल को देते हैं।

अलग अंदाज में दी श्रद्धाजंलि

कुछ वक्त पहले प्रिंस के अंकल का निधन हो गया। प्रिंस उनके काफी प्यार करते थे। ऐसे में उन्होंने अपने अंकल को अलग अंदाज में श्रद्धाजंलि देने की ठानी। उन्होंने अपने अंकल के कंकाल को पूरी तरह एक इंलेक्ट्रिक गिटार में बदल दिया है। उन्होंने कंकाल को एक बेस के रूप में इस्तेमाल करते हुए इस पर स्ट्रिंग, वॉल्युम नॉब, गिटार नेक, जैक, पिकअप और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाया है।

13 साल पुराने सॉन्ग Love Story का Taylor Swift ने रिकॉर्ड किया लिरिकल वीडियो, जल्द करेंगी रिलीज़

यह काफी चुनौतीपूर्ण काम था

प्रिंस मिडनाइट ने अपने अनोखे गिटार के बारे में बात करते हुए बताया कि मैंने कंकाल को गिटार में बदलने का फैसला तो ले लिया लेकिन यह काफी चुनौतीपूर्ण काम था। मैंने इस पर बहुत शोध किया। आज तक किसी ने भी कंकाल का इस्तेमाल कर गिटार नहीं बनाया है। ऐसे में मैंने इसे करने का फैसला लिया। मैंने इस काम के लिए जब दो लोगों से बात की तो उनके होश उड़ गए थे। बता दें कि प्रिंस के अंकल की मौत के बाद उनके कंकाल को एक मेडिकल कॉलेज के छात्रों की प्रैक्टिकल पढ़ाई के लिए दान में दिया गया था। लेकिन जब कॉलेज में कंकाल की जरूरत नहीं रही तो उनके वाले अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए प्रिंस ने अपने अंकल के कंकाल को गिटार के रूप में बदलकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।