
prince harry and meghan markel
इंग्लैंड के प्रिंस हैरी और अमेरिकी टीवी सीरीज 'सूट्स' की एक्ट्रेस मेगन मर्कल से आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी विंडसर महल में स्थित सेंट जॉर्ज चर्च में होगी। इसी के साथ सेंट जॉर्ज चर्च में ही रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी।
खास बात यह है कि हैरी और मेगन ने शादी में आने वाले मेहमानों से एक खास गुजारिश की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि उन्हें तोहफे देने की बजाय चुनिंदा चैरिटी संगठनों की मदद करी जाए। मुंबई का मायना महिला फाउंडेश भी इन सात संगठनों में शामिल है जिनका चयन इस शाही जोड़े ने किया है।
साथ ही मेगन के पिता इस शादी में शामिल नहीं होंगे। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान मेगन के पिता ने बताया था कि, अभी कुछ दिनों पहले ही उन्हें एक दिल का दौरा पड़ा था, शादी के पहले उनके दिल की सर्जरी होनी है इसलिए वे 19 मई को शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि मेगन की मां शादी की रस्में निभाने के लिए मेगन के साथ होंगी।
शादी में इतना होगा खर्च
शादी में करीब 32 मिलियन पाउंड रुपए खर्च होंगे और इसमें सिक्योरिटी और हनीमून का खर्च नहीं जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका वेडिंग केक करीब 45 लाख रुपए का है। केक बनाने के लिए लंदन की वॉयलेट बेकरी की पेस्ट्री शेफ क्लेयर टाक को चुना गया है। उन्हें लेमन और एल्डर फ्लॉवर फ्लेवर का केक तैयार करने को कहा गया है, जिसमें बटरक्रीम की फ्रॉस्टिंग होगी और ताजे स्प्रिंग फ्लॉवर्स से डेकोरेट किया जाएगा।
प्रिंस-मेगन की पहली मुलाकात
मर्केल और प्रिंस की मुलाकात जुलाई 2016 में ब्लाइंड डेट में हुई थी। प्रिंस से पहली मुलाकात के बारे में कहा था- यह एक ब्लाइंड डेट थी। हम दोनों ड्रिंक के लिए मिले थे लेकिन जल्द ही आपस में घुल-मिल गए।
कौन हैं मेगन
मेगन मर्केल का जन्म 4 अगस्त, 1981 को लॉस एंजेलिस में हुआ था। जब मेगन छोटी थीं तब उनके माता-पिता डोरिया रागलैंड और थॉमस मर्केल एक दूसरे से अलग हो गए थे। मेगन ने साल 2011 में Trevor Engelson से शादी की थी मगर दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
प्रिंयका चोपड़ा भी होंगी मेहमान
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस शादी का हिस्सा बनेंगी। दरअसल प्रियंका, मेगन मर्केल की बहुत अच्छी दोस्त हैं। उन्हें भी शादी में इनवाइट किया गया है शादी में शामिल होने के लिए वो इंग्लैंड पहुंच गई हैं।
Published on:
19 May 2018 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
