5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की विदेशी फिल्म The Matrix Resurrection सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी।

2 min read
Google source verification
priyanka

द मैट्रिक्स रिसरेक्शन'(The matrix resurrection) मूवी का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साइंस फिक्शन मूवी को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज होता है। मैटिक्स सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' के इस नए पोस्टर के साथ मैट्रिक्स में वापस कदम रखें। इसे सिनेमाघरों में और HBO मैक्स पर इस क्रिसमस पर देखें।

यह भी पढ़ें-कपिल शर्मा के बार-बार बुलाने पर भी उनके शो में क्यों नहीं आते महेंद्र सिंह धोनी, जाने बड़ी वजह

प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर में इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स (Keanu Reeves) के साथ कैरी-ऐनी मॉस (Carrie-Anne Moss),याह्या अब्दुल-मतीन II (Yahya Abdul-Mateen II) और जोनाथन ग्रॉफ (Jonathan Groff) और जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) नजर आ रहे हैं। हालांकि पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखाई दे रही हैं। जिसकी वजह से फैंस में थोड़ी निराशा है।

प्रियंका ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि द मैट्रिक्स डॉट कॉम का एक लिंक भी साझा किया। जहां उन्होंने प्रशंसकों से एक नीली और एक लाल दोनों गोलियों में से एक चुनने के लिए कहा। गोलियों पर क्लिक करने के बाद, यह उपयोगकर्ता को दो अलग-अलग वास्तविकताओं पर पुनर्निर्देशित करता है।

लाल गोली पर क्लिक करने पर, यह याह्या अब्दुल-मतीन द्वितीय द्वारा एक वॉयसओवर की ओर ले जाता है, जहां उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है कि यह वह क्षण है जब आप हमें दिखा सकते हैं कि वास्तविकता क्या है। नीली गोली पर टच करने पर, नील पैट्रिक हैरिस का एक वॉयसओवर शुरू होता है, जिसमें वे कहते हैं कि वास्तविकता को कल्पना से अलग करने में कठिनाई होती है।

फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जरूर नजर आई हैं। ग्लासेस पहने प्रियंका का लुक फिल्म में काफी अलग नजर आ रहा था। देसी गर्ल के अपीयरेंस से फैंस काफी खुश हैं। अब वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सितंबर में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें-राजेश खन्ना को 'आनंद' में कास्ट करने पर ऋषिकेश मुखर्जी से खफा हो गए थे धर्मेंद्र