scriptरिहाना के नए बॉयफ्रेंड रॉकी से घुलमिल नहीं रहे एक्स-बॉयफ्रेंड ड्रेक | Rihanna Ex Drake do not like her new boyfriend Rocky | Patrika News
हॉलीवुड

रिहाना के नए बॉयफ्रेंड रॉकी से घुलमिल नहीं रहे एक्स-बॉयफ्रेंड ड्रेक

सिंगर-एक्ट्रेस रिहाना इन दिनों नए बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों ने इस रिलेशन को पब्लिक नहीं किया है। वहीं, एक पार्टी में जब दोनों साथ पहुंचे, तो रिहाना के एक्स-बॉयफ्रेंड ड्रेक रॉकी से घुलेमिले नहीं। गौरतलब है इस साल की शुरूआत में भारत के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर रिहाना सुर्खियों में रही थीं।

मुंबईApr 15, 2021 / 07:30 pm

पवन राणा

rihanna.png

मुंबई। अमरीकी पॉप सिंगर-एक्ट्रेस रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी को लॉस एंजिलिस स्थित सेलेब्स के सबसे पसंदीदा नाइट स्पॉट में देखा गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले थे और मुस्कुरा रहे थे। उनके इस अंदाज से इस पार्टी में मौजूद सभी सेलेब्स खुश थे, लेकिन रिहाना के पूर्व बॉयफ्रेंड ड्रेक को ये पसंद नहीं आया। उन्होंने एक्ट्रेस के नए बॉयफ्रेंड रॉकी से बात नहीं की। गौरतलब है इस साल की शुरूआत में भारत के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर रिहाना सुर्खियों में रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि समर्थन में ट्वीट के बदले उन्हें पैसे दिए गए थे।

रिहाना को मिल गया परफेक्ट मैच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नाइट स्पॉट में प्राइवेट पार्टी के दौरान रिहाना और रॉकी के अलावा ड्रेक ने भी एक रूम लिया हुआ था। हालांकि वे पार्टी को खुलकर एंजॉय नहीं कर रहे थे। एक सूत्र के अनुसार ड्रेक रॉकी के साथ घुलमिल नहीं रहे थे। रिहाना और रॉकी अक्सर साथ देखे जाते हैं। हालांकि उन्होंने अपने नए रिलेशन को लेकर सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इसे छिपाकर रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि लोग उनके बीच में आएं। न ही उनका इस तरह का अटेंशन चाहिए। एक अन्य सूत्र का कहना है कि रिहाना को ज्यादा ध्यान रिलेशनशिप के बजाय अपने ब्रांड्स को प्रमोट करना और म्यूजिक रिलीज करना है। हालांकि रिहाना को आखिरकार रॉकी के रूप में परफेक्ट मैच मिल गया है। वे लोग क्या सोचेंगे के बारे में जरा भी परवाह नहीं करते हैं। वे क्रिएटिव लोग हैं और साथ में अच्छा काम करते हैं।

यह भी पढ़ें

Rihanna ने गले में गणेश का पेंडेंट पहन शेयर किया टॉपलेस फोटो, केंद्रीय मंत्री बोले- ये हमारे धैर्य की परीक्षा

जनवरी से शुरू हुईं डेटिंग की खबरें
बता दें कि 33 साल की रिहाना 32 साल के A$AP रॉकी को डेट कर रही हैं। वे 2013 में मिले और दोस्त बन गए। रिहाना, रॉकी के म्यूजिक वीडियो ‘फैशन किला’ में भी फीचर की जा चुकी हैं। रिहाना ने जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड हसन जमील से ब्रेकअप कर लिया था। तभी से रॉकी और रिहाना के रिलेशन पर खबरें आने लगीं थीं। रॉकी 2016 में कैंडल जैनर के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उनका ब्रेकअप 2017 में हो गया था।

Home / Entertainment / Hollywood News / रिहाना के नए बॉयफ्रेंड रॉकी से घुलमिल नहीं रहे एक्स-बॉयफ्रेंड ड्रेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो